कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिल्हौर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि, मालगाड़ी कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी, इसी दौरान बिल्हौर स्टेशन के पास ही ककवन रोड रेल क्रासिंग पार करते ही पीछे के दो डिब्बे पलट गए, इसमें गार्ड का भी डिब्बा शामिल था। एक वैगन दूसरी ट्रैक पर पलट जाने से अप और डाउन की लाइन भी बंद हो गई है। तो वहीं, कानपुर-फर्रुखाबाद रेल ट्रैक पूरी तरह बंद हो गया।
कासगंज से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन रवाना की गई है। घटना बुधवार दोपहर करीब 12.20 बजे की बताई जा रही है। रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जाकनारी के अनुसार, ट्रेन की ये घटना बुधवार दोपहर करीब 12.20 बजे की बताई जा रही है, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तो वहीं, इस हादसे के बाद रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
कानपुर से खाली मालगाड़ी फर्रुखाबाद के लिए जा रही थी। बिल्हौर स्टेशन से पहले ही ही ककवन रोड रेल क्रासिंग पार कर रही थी। क्रासिंग पार करते ही पीछे के दो डिब्बे पलट गए। इसमें गार्ड का भी डिब्बा शामिल था| किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कानपुर और कासगंज से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन ( एआरटी) रवाना कर दी गई है।