मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नोएडा: रेमेडिसविर के लिए CMO के पैर पकड़े COVID-19 मरीजों के परिजन, हाथ जोड़कर विनती करने के बाद महिलाओं ने पैरों में गिरकर मांगी जीवन रक्षक दवा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप से चुकी है| देश के कई हिस्सों से कोरोना के इलाज के लिए जरूरी दवा, रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कमी की खबरे आ रही है| इन जीवन रक्षक चीजों के ना मिल…

नोएडा: रेमेडिसविर के लिए CMO के पैर पकड़े COVID-19 मरीजों के परिजन, हाथ जोड़कर विनती करने के बाद महिलाओं ने पैरों में गिरकर मांगी जीवन रक्षक दवा
नोएडा: रेमेडिसविर के लिए CMO के पैर पकड़े COVID-19 मरीजों के परिजन, हाथ जोड़कर विनती करने के बाद महिलाओं ने पैरों में गिरकर मांगी जीवन रक्षक दवा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर खतरनाक रूप से चुकी है| देश के कई हिस्सों से कोरोना के इलाज के लिए जरूरी दवा, रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कमी की खबरे आ रही है|  इन जीवन रक्षक चीजों के ना मिलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| इसी बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख कर हम सब एक शर्मशार हो जाएंगे|



 नोएडा का एक दिल तोड़ने वाला वीडियो COVID-19 मरीजों के परिजनों को दिखा रहा है कि वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अपने बीमार मरीजों के लिए रेमेडिसवायर दवा लेने का अनुरोध कर रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है|



नोएडा में COVID-19 मरीजों के परिजन रेमेडिसविर के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) दीपक ओहरी के पैर पकड़े| वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है रेमेडिसविर के लिए महिलाओं ने पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी से हाथ जोड़कर विनती की, जब वहां से नोएडा CMO दीपक ओह चलने लगे तो महिलाएं उनके पैरों में गिरकर रेमेडिसविर दवा प्रदान करने की मांग की|




वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों महिलाएं सीएमओ दीपक ओहरी के सामने हाथ जोड़कर मिन्नतें कर रही हैं| तीनों महिलाएं सीएमओ का पैर छूकर मरीजों को रेमडेसिविर लगवाने की गुहार लगाने लगीं, लेकिन सीएमओ उनकी रिपोर्ट लेकर आश्वासन देते हुए आगे बढ़ गए|



कोरोना मरीज की इस महिला परिजन ने आरोप लगाया है कि रेमडेसिविर इंजक्शन मांगने के लिए फिर से उनके कार्यालय आने पर सीएमओ ने उसे जेल भिजवाने की धमकी भी दी है| हांलाकि इस मामले में सीएमओ या जिला प्रशासन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आयी है| बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रेमडेसिविर जैसी दवाओं को बिलकुल कमी नहीं होने का जनता को आश्वासन दिया है, लेकिन जमीनी हालात कुछ ही बयां कर रहे हैं|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।