-थाना सचेण्डी क्षेत्र में ढाबों पर बेंच रहे थे चोरी के मोबाइल
-एक लुटेरा अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार
-फरार अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस दे रही दबिश
कानपुर: थाना सचेण्डी पुलिस ने मोबाइल लूटेरों के गैंग के 04 अपराधियों को लूट के 25 मोबाइल व 5680/- रूपये एवं 02 अदद तमन्चा व 04 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 02 अदद नाजायज चाकू के साथ डकैती की योजना बनाते हुए थाना क्षेत्र सचेण्डी से गिरफ्तार किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक अपराधी हुआ फरार जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना सचेण्डी पर टीम गठित की गयी।
घटनाक्रम के मुताबिक दिनांकः 17.08.2023 को समय 23.45 बजे थाना सचेण्डी पुलिस को गश्त व चैकिंग के दौरान सूचना मिली कुछ बाहरी लोगों को आपराधिक गतिविधियों करते हुए कटारिया रोड तिराहे के पास देखा गया है जिनके पास लूट के मोबाइल हैं और वह लोग अपने पास लिये मोबाइलों को हाइवे के किनारे आने जाने वाले ट्रक चालकों को सस्ते दाम में बेंच रहे हैं जिनके पास कुछ नाजायज असलहे भी हैं और थाना क्षेत्र सचेण्डी में किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
इस सूचना पर थाना सचेण्डी पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने लगी तभी उनमें से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया पुलिस द्वारा मौके से 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसके नाम क्रमशः 1.रवि जायसवाल उर्फ हबडा (28 वर्ष) पुत्र गंगा सागर जायसवाल, 2. फैजान उर्फ चुसनी (25 वर्ष) पुत्र अनवार 3. फरहान (28 वर्ष) पुत्र शराफत हुसैन और 4. मो0 अरसलान (21 वर्ष) पुत्र मो0 सईद है|
जिनकी जामा तलाशी ली गयी गयी तो पकडे गये व्यक्तियों के पास से 1. लूट के 25 एन्ड्रोड मोबाइल फोन, 2. जामा तलाशी के 5680/-रूपये, दो अदद तमन्चा 12 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, दो अदद नाजायज चाकू बरामद हुए।
भागे हुए व्यक्ति के बारे में पूछताछ की गयी तो चारो अपराधियों ने बताया कि हमारा साथी जो भाग गया है उसका नाम मो० सलमान उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र स्व0 अब्दुल अजीज निवासी म0नं0 99/350 कंघी मोहाल थाना बजरिया जनपद कानपुर नगर है। अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल फोन के बारे में पूंछतांछ की गयी तो सभी अपराधियों द्वारा बताया गया कि हम लोगों के पास से जो मोबाइल बरामद हुए हैं वह सभी मोबाइल हम लोगों ने दिल्ली, नागपुर आदि शहरों से लोगों से लूटपाट किये थे सभी मोबाइलों को स्विच आफ कर सिम निकालकर फेंक देते थे मोबाइलों को सस्ते दामों पर लाकर बेंच देते हैं। आज हम सभी लोग थाना सचेण्डी क्षेत्र में मोबाइल व किसी बडी दुकान में डकैती डालने की योजना बना रहे थे पुलिस ने हम लोगों को पकड लिया।
पुलिस ने बताया,''पकडे गये व्यक्तियों के सम्बन्ध में थाना सचेण्डी कानपुर नगर पर मु0अ0सं0 256/2023 धारा 41/411/413/399/402 भादवि व धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम व धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों को जेल भेजा गया है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सचेण्डी पर टीम गठित की गयी है। अपराधियों के पास से जो मोबाइल बरामद हुए हैं उनकी IMEI के बारे में जानकारी कर उनके मालिकों की खोज करके उनके सूचित किया जायेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु 15000/-रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अपराधीगणः-
1.रवि जायसवाल उर्फ हबडां पुत्र गंगा सागर जायसवाल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी म0नं0 86 / 15 डिप्टी पडाव थाना रायपुरवा जनपद कानपुर नगर ।
2. फैजान उर्फ चुसनी पुत्र अनवार उम्र करीब 25 वर्ष मूल निवासी कस्बा घाटमपुर जनपद कानपुर नगर हालपता बजरिया थाना बजरिया जनपद कानपुर नगर ।
3.फरहान पुत्र शराफत हुसैन उम्र करीब 28 वर्ष निवासी म0नं0 99/129 कंघी मोहाल मुन्नापुरवा थाना बजरिया जनपद कानपुर नगर ।
4. मो0 अरसलान पुत्र मो0 सईद उम्र 21 वर्ष निवासी म0नं0 99/114 कंघी मोहाल मुन्नापुरवा थाना बजरिया जनपद कानपुर नगर।
नाम पता फरार अपराधी :- मो0 सलमान उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र स्व0 अब्दुल अजीज निवासी म0नं0 99/350 कंघी मोहाल थाना बजरिया जनपद कानपुर नगर