मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक पलटने से तीन महिलाओं समेत 6 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

कानपुर: यूपी के कानपुर जिले मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मऊखास गांव के निकट अनियंत्रित होकर ट्रक मुगल रोड के किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक सवार तीन मह…

कानपुर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक पलटने से तीन महिलाओं समेत 6 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
कानपुर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक पलटने से तीन महिलाओं समेत 6 की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल | फ़ोटो: TVL News

कानपुर:  यूपी के  कानपुर जिले मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मऊखास गांव के निकट अनियंत्रित होकर ट्रक मुगल रोड के किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक सवार तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए।




जानकारी के मुताबिक, कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया| जिससे ट्रोला में सवार 22 लोग उसके नीचे दब गए|इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई|वहीं, अन्य 16 मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका| इनमें से आठ मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है|वहीं अन्य 8 को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके परिजनों के पास छोड़ दिया गया है|



मरने वालों में, बरनाव गांव निवासी मानसिंह उर्फ मुनिया की पत्नी पिंकी (45), थाना घाटमपुर के बरनाव गांव निवासी रामखिलावन की पुत्री चन्दावती (14), रमेश, कलौलीतीर के श्रीकांत का पुत्र सूरज, पुत्री कोमल, पत्नी राधा शामिल है। वहीं गंभीर रूप से घायल लालाराम, सुमित्रा, रंजन देवी, विमला देवी, शिवलाल, साजन, शिवप्यारी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।