मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शाहजहांपुर: स्कूल गईं तीन नाबालिग छात्राएं नहीं लौटीं वापस, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तीन नाबालिग छात्राओं के लापता हो जाने का सनसनीखेज मामला मामला सामने आया है। 6, 8 और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्राएं स्कूल से वापस घर नहीं लौटी हैं। इस घट…

शाहजहांपुर: स्कूल गईं तीन नाबालिग छात्राएं नहीं लौटीं वापस, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला
शाहजहांपुर: स्कूल गईं तीन नाबालिग छात्राएं नहीं लौटीं वापस, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला | फ़ोटो: TVL News

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तीन नाबालिग छात्राओं के लापता हो जाने का सनसनीखेज मामला मामला सामने आया है। 6, 8 और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्राएं स्कूल से वापस घर नहीं लौटी हैं। इस घटना के सामने आने के बाद से पुलिस और प्रशासन ऐक्टिव हो गया है। छात्राओं की तलाश में SOG सहित पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।




गौरतलब है कि शाहजहांपुर में बच्चियों और महिलाओं के साथ अपराध की वारदात लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला तीन स्कूली छात्राओं के लापता होने से जुड़ा हुआ है। छात्राओं के गायब होने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली तीनों नाबालिग छात्राएं अपने स्कूल के लिए निकलीं लेकिन वापस घर नहीं लौटी हैं।




इस प्रकरण के सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। एसपी समेत आलाधिकारियों ने सदर थाने में डेरा डाला दिया है। छात्राओं की तलाश में एसओजी समेत कई पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं को तलाश किया जा रहा है। इस संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।





शाहजहांपुर में तीन स्कूली छात्राओं के लापता हो??े पर पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द ने बताया कि,''थाने पर सूचना दी गई कि कल सुबह 8:30 बजे स्कूल के लिए निकली थीं और शाम को नहीं लौटीं। गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभी ऐसा लगता है कि ये तीनों छात्राएं अपनी मर्जी से ही गई हैं|




शाहजहांपुर में पिछले ही हफ्ते मदरसे में पढ़ने वाली 4 साल और 7 साल की चचेरी बहनों के साथ वारदात की घटना भी सामने आई थी। मदरसे में पढ़ने वाली बच्चियां हैंडपंप पर नहाने गईं और उसके बाद लापता हो गई थीं। एक बच्ची का शव मिला तो उसकी दूसरी बहन घायल हालत में खेत में मिली। घायल बच्ची के आधे कपड़े नहीं थे। सिर और गले पर चोट के निशान थे। बच्चियां घुमंतू जाति के परिवार से ताल्लुक रखती हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।