मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: चोरी की इकोस्पोर्ट से कर रहा था ठाठ, पुलिस ने दबोचा

● डीसीपी वेस्ट की स्वाट टीम ने की कारवाई● पुलिस की कारवाई में 1 अभियुक्त गिरफ्तार कानपुर: चोरी की इकोस्पोर्ट कार में नंबर प्लेट बदलकर ठाठ कर रहे युवक को डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ती की स्वाट टीम ने…

यूपी: चोरी की इकोस्पोर्ट से कर रहा था ठाठ, पुलिस ने दबोचा
यूपी: चोरी की इकोस्पोर्ट से कर रहा था ठाठ, पुलिस ने दबोचा | फ़ोटो: TVL News

डीसीपी वेस्ट की स्वाट टीम ने की कारवाई

● पुलिस की कारवाई में 1 अभियुक्त गिरफ्तार 



कानपुर:  चोरी की इकोस्पोर्ट कार में नंबर प्लेट बदलकर ठाठ कर रहे युवक को डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ती की स्वाट टीम ने दबोच लिया। कार को कुछ दिन पहले नई शिवली रोड स्थित मंदिर के पास से चोरी किया गया था। वाहन चोर की सटीक सूचना पर हुई कारवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।



पकड़े गये अभियुक्त की पहचान पिटटापुर थाना सचेण्डी निवासी शिवा तिवारी उर्फ भोला के रूप में हुई। पूछताछ में शिवा ने बताया कि यह गाड़ी मैने नये शिवली रोड बैष्णो माता मन्दिर के पास से कुछ दिन पहले चोरी की थी जिस पर मैने नम्बर प्लेट बदल कर UP 78 FZ0924 नम्बर की प्लेट लगा ली है। जिससे मुझे कोई पकड़ ना सके। वादी मुकदमा प्रवीन कुमार द्विवेदी ने बताया कि गाड़ी का नं0 UP 78 FY 1566 व मुताबिक आर0सी0 इंजन न0 KJ 29405 एवं MAJAXXMRKAKJ29405 पाया गया। अभियुक्त शिवा तिवारी उर्फ भोला को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।



गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 देवीशरण सिंह, उ0नि0 उदय प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल डीसीपी वेस्ट से का0 परशुराम,का0 संजय, का0 हरिओम, डीसीपी वेस्ट की स्वाट टीम से का0 इमरान और का0 विष्णु, का0 सौरभ कुमार, का0 धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।