केस एक- 25 मई को नसीमाबाद फजलगंज निवासी महिला मीरा तिवारी ने अपने बैंक आफ बड़ौदा की बजरिया शाखा में पेंशन खाते से माह फरवरी से मार्च के बीच आनलाइन माध्यम से 88 हजार रुपये निकालने की शिकायत थाना बजरिया में की थी।
केस दो- दो मार्च को थाना बाबूपुरवा में किदवई नगर निवासी स्वप्निल आर मेहता ने शिकायत पंजीकृत कराई जिसमें बताया कि उसके आईसीएसआई बैंक किदवई नगर के खाते से 24 फरवरी को 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया और ईमेल पर आधार बायोमेट्रिक के जरिये यह ट्रांजेक्शन होने की मेल आई।
कानपुर: दूसरों के आधार कार्ड में छेड़खानी करके खातों से पैसा निकालने वाले शातिर को कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। अभियुक्त लंबे समय से यह अपराध करने में लिप्त था। क्राइम ब्रांच अभियुक्त से पूछताछ करके उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। ।
फर्जी तरीके से पैसा निकालने वाले गिरोह के सदस्य की पहचान नीरज श्रीवास्तव पुत्र शिवराम श्रीवास्तव निवासी तिर्वा कन्नौज थाना तिर्वा जनपद कन्नौज के रूप में हुई। उसके पास से एक मोबाइल और एक थम स्कैनर डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया।
शातिर नीरज दसूरों के आधार में छेड़खानी और बायोमेट्रिक बदलाव करके बैंक खातों से पैसा निकालता था। अभियुक्त के खिलाफ थाना बजरिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 49/22 धारा 420 आईपीसी व 66d आईटी एक्ट और थाना बाबू पुरवा मुकदमा अपराध संख्या 45/22 धारा 420 आईपीसी व 66d आईटी एक्ट में मुकदमे पंजीकृत हैं।
अनावरण करने वाली टीम में बजरिया थाना प्रभारी विराम सिंह, एसआई मतीन खान, अपराध शाखा से उप निरीक्षक सुनील शर्मा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार पांडेय, कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी चालक प्रवीण कुमार शामिल रहे।