मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर में डांस क्लास की आड़ में अय्यासी: गन्दे काम करने वाले गुरुजी को पुलिस ने दबोचा, मोबाइल से मिले छात्राओं के अश्लील वीडियो

● डांस क्लास की आड़ में करता था अय्यासी● बच्चियों का वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल ● गुरूजी के मोबाइल से 3 बच्चियों के 14 अश्लील वीडियो बरामद ● क्राइम ब्रांच ने खाता धारक तो थाना गोविंदनगर पुलिस ने द…

कानपुर में डांस क्लास की आड़ में अय्यासी: गन्दे काम करने वाले गुरुजी को पुलिस ने दबोचा, मोबाइल से मिले छात्राओं के अश्लील वीडियो
कानपुर में डांस क्लास की आड़ में अय्यासी: गन्दे काम करने वाले गुरुजी को पुलिस ने दबोचा, मोबाइल से मिले छात्राओं के अश्लील वीडियो | फ़ोटो: TVL News

● डांस क्लास की आड़ में करता था अय्यासी

● बच्चियों का वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल 

● गुरूजी के मोबाइल से 3 बच्चियों के 14 अश्लील वीडियो बरामद 

● क्राइम ब्रांच ने खाता धारक तो थाना गोविंदनगर पुलिस ने दबोचा आरोपी गुरू जी



कानपुर: कानपुर की एक डांस एकेडमी में छात्राओं का यौन शोषण व अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डांस क्लास के नाम पर अय्यासी करने वाले गुरुजी को पुलिस ने दबोच लिया। शातिर डांस क्लास संचालक क्लास में आने वाली किशोरियों से अश्लील हरकतें करता और उनका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता, बदनामी के डर से बच्चियां और उनके परिजन मुँह मांगी कीमत डांस क्लास टीचर को देते रहे।




ऐसे खुला मामला:

थाना गोविंदनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला के खाते से रकम यूपीआई द्वारा 19000 की रकम ट्रांसफर हुई। जब महिला को इस बात का पता लगा तो महिला ने खुद के साथ साइबर ठगी होने की आशंका पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को सूचित किया। साइबर सेल ने जब मामले की जांच की तो जिस खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ था। 



पुलिस ने उस खातेदार जसबन्त कुमार रतनलाल नगर को पकड़ा। उस खाताधारक ने बताया की एक डांस क्लास चलाने वाले शिक्षक ने उससे यह पैसे लेने के लिए कहा था और कहा था कि यह पैसा उसके डांस क्लास में पढ़ने वाली लड़की की फीस है तो मैंने पैसा निकाल कर उनको दे दिया। जब पुलिस ने डांस क्लास संचालक को पकड़ा तो सारा खेल खुल गया। यह पैसा क्लास की फीस का नहीं बल्कि अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने के एवज में ली गई रकम थी। 



डांस के नाम पर अश्लील हरकतें

पुलिस ने अरवन डांस एकेडमी के संचालक आर्यन सोनी उर्फ हिमांशु सोनी नि.दबौली रतनलाल नगर गोविन्द नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वादिया मुकदमा की पुत्री ने आर्यन सोनी जो कि उसके डांस टीचर है ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुये अनैतिक कार्य किये जिसका वीडियो उनके द्वारा चुपके से बनाते हुये उसे धमकी दी गयी कि वह उसके परिजनो को झूठे मुकदमे मे फंसा देगा यह डर दिखाकर पैसे वसूले गए थे।पुलिस डान्स टीचर के कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया गया जिसमे 14 ऐसे अश्लील वीडियो पाये गये जो कि अभियुक्त आर्यन सोनी द्वारा आवेदिका की पुत्री के अलावा 03 अन्य बालिकाओ के साथ अश्लीलता करता दिख रहा है। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। 




गर्लफ्रेंड का न्यूड वीडियो दिखाकर बनाया 14 छात्राओं का पोर्न

शुरूआती पूछताछ में छात्राओं ने बताया है कि पहले ट्रेनर ने उन्हें डांस इंडिया डांस में भेजने का प्रलोभन दिया था। ट्रेनर ने अपनी गर्लफ्रेंड का न्यूड वीडियो दिखाया और उनसे भी वैसा ही करने के लिए कहा। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए और उन्हें ब्लैकमेल करके रेप करने लगा। कई छात्राओं से उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी वसूले।एक छात्रा ने जब अपनी मां के अकाउंट से 19 हजार रुपए ट्रांसफर किए, तब ब्लैकमेलिंग के डर्टी गेम का खुलासा हुआ। 




12 से 14 साल की छात्राओं से ऐसी हैवानियत कि लिखना मुमकिन नहीं
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से छात्राओं के साथ हैवानियत के जो वीडियो मिले हैं, वो पोर्न फिल्म की तरह हैं। इसे शब्दों में लिखना मुमकिन नहीं है। आरोपी ने बहुत चालाकी से छात्राओं को अपने जाल में फंसाया है। आरोपी के मोबाइल से छात्राओं के अश्लील वीडियो के अलावा हजारों की संख्या में फोटो भी मिले ह??ं। इन्हीं फोटो को दिखाकर वो छात्राओं के साथ दरिंदगी करता था।



डांस क्लास में रोजाना छात्राओं से होता था रेप

छात्रा ने मां के मोबाइल से गुपचुप तरीके से 19 हजार ट्रांसफर भी कर दिया। मां ने खाते से रुपए कटने पर साइबर ठगी समझकर गोविंद नगर थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने इसकी जांच की तो परत दर परत खुलती चली गई



पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ एकेडमी में रोजाना रेप होता था। वीडियो वायरल होने के डर और डांस टीचर की धमकी के चलते कोई छात्रा शिकायत की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। इत्तेफाक ही था कि छात्रा की मां ने साइबर ठगी समझकर मामले की शिकायत दर्ज कराई और मामले का खुलासा हो गया।



वीडियो वायरल हुआ तो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी

डांस टीचर डांस सिखाने के बहाने गुरू जी शरीर के अलग-अलग अंगों पर हाथ लगाते थे। विरोध करने पर गुरू जी कहा था कि ऐसे डांस कभी नहीं सीख पाओगी। इसके बाद फोटो को वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाए। कहा कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल हो जाएगा और जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।