मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: हाईवे पर लगे वाहनों से माल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा, तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

बस्ती: बस्ती जिले में हाईवे पर लगे वाहनों से सामानों की चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे । हाईवे पर लगे वाहनों से सामानों की चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का खुलास…

बस्ती: हाईवे पर लगे वाहनों से माल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा, तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
बस्ती: हाईवे पर लगे वाहनों से माल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा, तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिले में हाईवे पर लगे वाहनों से सामानों की चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के तीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे । हाईवे पर लगे वाहनों से सामानों  की चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने गिरोह के तीन मेंबरों अजय शाहनी उर्फ खदेरू, विष्णु निषाद और गोपाल कुमार को गिरफ्तार किया |



पुलिस ने बताया कि,'''चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पास से अजय साहनी उर्फ खदेरु पुत्र रामदयाल साहनी निवासीगोरखपुर, विष्णु निषाद पुत्र रामसांवर निषाद निवासी गोरखपुर, और गोपाल कुमार पुत्र सुखई कन्नौजिया निवासी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 अदद नाजायज तमन्चा, कारतूस व चाकू बरामद किया गया। 



अभियुक्तों की निशानदेही पर चैनपुरवा पाण्डेय बाजार मार्ग के बाये तरफ बने कटरे के झाड़ियों से दो पेटी 96 पैक बंटी गोल्ड रम, व 16 ली0 फार्चुन सरसो का तेल बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया । 



बस्ती पुलिस ने बताया कि,''प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं स्वाट टीम प्रभारी मय टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं तलाशवांछित अभियुक्त के दौरान सूचना मिली कि चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पास कुछ व्यक्ति हैं, जो संदिग्ध दिख रहे है। इस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर संदिग्ध तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, पकड़े व्यक्तियों का नाम पता पुछते हुए तलाशी ली गयी तो उपरोक्त पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से 2 अदद अवैध तमन्चा, 2 कारतूस व एक अदद चाकू बरामद किया गया तथा अभियुक्तगण की निशानदेही पर चैनपुरवा पाण्डेय बाजार मार्ग के बाये तरफ बने कटरे के झाड़ियों से दो पेटी 96 पैक बंटी गोल्ड रम, व 16 ली0 फार्चुन सरसो का तेल बरामद किया गया।



गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

1. अजय साहनी उर्फ खदेरु पत्र रामदयाल साहनी निवासी डिहवा बोक्टा थाना गीडा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 22 वर्ष। 

2. विष्णु निषाद पुत्र रामसाँवर निषाद निवासी तेनुहारी थाना गीडा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष। 

3. गोपाल कुमार पुत्र सुखई कन्नौजिया निवासी केसवपुर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर उम्र करीब 27 वर्ष






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।