मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर: प्रॉपर्टी के विवाद में हुई थी बजरंगी की हत्या, पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर खोला हत्याकांड

● अजीतगंज थाना बाबूपुरवा के प्लाट को लेकर चल रहा था विवाद ● 29 दिसंबर की दोपहर को परसौली में हुआ था बजरंगी पर हमला ● गंभीर रूप से घायल बजरंगी की इलाज के दौरान हुई थी मौत ● 15 हजार का इनामी और शातिर क…

कानपुर: प्रॉपर्टी के विवाद में हुई थी बजरंगी की हत्या, पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर खोला हत्याकांड
कानपुर: प्रॉपर्टी के विवाद में हुई थी बजरंगी की हत्या, पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर खोला हत्याकांड | फ़ोटो: TVL News

● अजीतगंज थाना बाबूपुरवा के प्लाट को लेकर चल रहा था विवाद 

● 29 दिसंबर की दोपहर को परसौली में हुआ था बजरंगी पर हमला 

● गंभीर रूप से घायल बजरंगी की इलाज के दौरान हुई थी मौत 

● 15 हजार का इनामी और शातिर किस्म का अपराधी है दीपक 

● पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके खोला हत्याकांड

कानपुर: बजरंगी उर्फ वीरु मौर्या की हत्या थाना बाबूपुरवा के अजीतगंज स्थित प्लाट को लेकर चल रहे विवाद के कारण हुई थी। 29 दिसंबर को हुई मारपीट में घायल बजरंगी की अगले दिन मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाकर मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि हत्याकांड और विवाद में शातिर किस्म और 15 हजार का इनामी दीपक कनौजिया शामिल है। डीसीपी साउथ ने अपनी स्पेशल टीमों को लगाकर हत्या कांड में शामिल तीनों आरोपियों को दबोच लिया।



मृतक बजरंगी उर्फ वीरु मौर्या प्लंबरिंग करने के साथ ही प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। इसी बीच थाना बाबूपुरवा के अजीतगंज स्थित प्लाट जो कि राजू अग्रवाल का है। राजू भी शातिर किस्म का अपराधी है। इसी प्लाट को लेकर बजरंगी उर्फ वीरु मौर्या का राजू और दीपक से विवाद चल रहा था। 29 दिसंबर 2022 को परसौली में दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई। जिसमें बजरंगी घायल हो गया था। इस मामले में थाना बिधनू पर मु0अ0सं0 612/2022 धारा 308/326/325 भादवि बनाम अज्ञात के विरुध्द पंजीकृत पंजीकृत किया गया गया था। इलाज के दौरान बजरंगी उर्फ वीरु मौर्या की मृत्यु हो गयी विवेचना क्रम में उक्त अभियोगो में धारा 302/201 भादवि मे परिर्वतित कर वांछित अभि0गणों की तलाश शुरू कर दी गई। 



पुलिस ने मुकदमें में वांछित अभियुक्तगण - कानपुर नगर के थाना कोहना क्षेत्र के भैरोघाट सिविल लाइन निवासी 36 वर्षीय दीपक कनौजिया पुत्र स्व.जीवनलाल; कानपुर नगर के थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के गोविन्द नगर निवासी 59 वर्षीय राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजू गर्ग पुत्र स्व.शंकर लाल और  कानपुर नगर के थाना विधनू क्षेत्र के परसौली निवासी 28 वर्षीय योगेश उर्फ पंकज सविता पुत्र चक्रपाल सविता को रविवार को तुलसियापुर तिराहे से आगे परसौली भट्टा के पास थाना विधनू से गिरफ्तार किया गया।



नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.दीपक कनौजिया पुत्र स्व. जीवनलाल, निवासी हाल पता म0न0 27 सकरापुर थाना विधनू कानपुर नगर ,स्थाई पता 6/18बी भैरोघाट थाना कोहना कानपुर नगर

2.राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजू गर्ग पुत्र स्व. शंकर लाल, निवासी  97/98 संजय टावर गोविन्द नगर थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर

3. योगेश उर्फ पंकज सविता पुत्र चक्रपाल सविता, निवासी परसौली थाना बिधनू कानपुर नगर, स्थाई पता नि० ग्राम मुईआ घाटमपुर कानपुर नगर




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।