मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिकरू कांड : विकास दुबे के मददगार व 25 हजार का इनामी दबोचा

● थाना पनकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता ● भागने में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामदकानपुर: बिकरू कांड को अंजाम देकर भागे विकास दुबे, अमर दुबे व प्रशांत मिश्रा को गाड़ी से सुरक्षित भगाने के आरोप…

बिकरू कांड : विकास दुबे के मददगार व 25 हजार का इनामी दबोचा
बिकरू कांड : विकास दुबे के मददगार व 25 हजार का इनामी दबोचा | फ़ोटो: TVL News

थाना पनकी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 

● भागने में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद


कानपुर:  बिकरू कांड को अंजाम देकर भागे विकास दुबे, अमर दुबे व प्रशांत मिश्रा को गाड़ी से सुरक्षित भगाने के आरोपी अभियुक्त को थाना पनकी पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ करते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है।पकड़े गए वाछित अभियुक्त की पहचान अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ छोटू उर्फ दीपक नि0- कस्बा व थाना शिवली जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई।



अभिषेक द्वारा बिकरू काण्ड के मुख्य आरोपी विकास दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा घटना करने के पश्चात अपने असलहों के साथ ग्राम बिकरू से जब फरार हुये तब विष्णु कश्यप ने अभियुक्त अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ छोटू गाडी यूपी 78 डीपी 7653 स्विफट डिजायर के साथ कैलई रोड तिराहा पर बुलाया था वंहा पर अभियुक्त विकास दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा एवं बिकरू कांड में प्रयुक्त किये गये भारी मात्रा में प्रयोग किये गये असलहे को गाडी में रखा गया तथा गाडी को अमर दुबे चला रहा था।



गाडी में प्रभात मिश्रा, विकास दुबे तथा अभिषेक उर्फ छोट बैठकर राधे कश्यप के घर रसूलाबाद लेकर गया, राधे कश्यप के घर रसूलाबाद पहुँचाने के पश्चात अभियुक्त अभिषेक उर्फ छोटू अपनी गाडी स्विफ्ट डिजायर को वापस लेकर अपने घर गया था। तब से पुलिस को इसकी तलाश थी, साथ ही इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।



अभियुक्त के पास से गाडी यूपी 78 डीपी 7653 स्विफट डिजायर भी बरामद हुई है जिसका प्रयोग भागने में मदद करने में किया गया था।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।