मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर एचबीटीयू में हो रही गांजे की सप्लाई: पुलिस ने चार दबोचे, एचबीटीयू का छात्र व एक अन्य फरार

● थाना काकादेव पुलिस द्वारा दबोचे गये अभियुक्त ने कबूला ● गांजे की खरीद फरोख्त में एचबीटीयू का छात्र भी शामिल ● प्रयागराज निवासी कथित एचबीटीयू का छात्र व एक अन्य फरारकानपुर: संगठित अपराध के खिलाफ चला…

कानपुर एचबीटीयू में हो रही गांजे की सप्लाई: पुलिस ने चार दबोचे, एचबीटीयू का छात्र व एक अन्य फरार
कानपुर एचबीटीयू में हो रही गांजे की सप्लाई: पुलिस ने चार दबोचे, एचबीटीयू का छात्र व एक अन्य फरार | फ़ोटो: TVL News

थाना काकादेव पुलिस द्वारा दबोचे गये अभियुक्त ने कबूला 

● गांजे की खरीद फरोख्त में एचबीटीयू का छात्र भी शामिल 

● प्रयागराज निवासी कथित एचबीटीयू का छात्र व एक अन्य फरार



कानपुर:  संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे कमिश्नरेट पुलिस के अभियान में शुक्रवार को चौंकाने वाला खुलासा हआ। थाना काकादेव पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके चार अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्तों ने कुबूल किया कि वह एचबीटीयू कैंपस में गांजे की सप्लाई करते थे। छापेमारी में दो अभियुक्त मौके से भाग निकले जिसमें एक एचबीटीयू का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ करने में जुटी है। अभियुक्तों के पास से करीब सात किलो गांजा बरामद

हुआ है।



काकादेव पुलिस द्वारा पहली कारवाई रामलीला पार्क के पास चौकी क्षेत्र सर्वोदय नगर में की गई। यहां पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान धीरेन्द्र कुमार निवासी गीता नगर थाना काकादेव, शिवम गौड निवासी अंबेडकर नगर थाना काकादेव, अनुज कुमार निवासी गोहाण्ड थाना जरिया जिला हमीरपुर के रूप में हुई।



पुलिस की छापेमारी के दौरान प्रयागराज का रहने वाला युवक जिसे एचबीटीयू का छात्र बताया जा रहा है व दिनेश पुत्र अज्ञात जो अधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पकड़े गये तीनो की जामा तलाशी से 04 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया गया कि वह एचबीटीयू कैम्पस में छात्रों को गांजा बेंचने की फिराक में थे।



थाना काकादेव पुलिस द्वारा दूसरी कारवाई नीरक्षीर चौराहा चौकी पाण्डु नगर में की गई। यहां पर पुलिस द्वारा दबोचे गये अभियुक्त की पहचान सूर्यकान्त निवासी अमरई थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई। अभियुक्त के पास से 02 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि वह एचबीटीयू के छात्रों को गांजा बेंचने के लिये आया था।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।