मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

टेनरी कब्जे को लेकर हुए उपद्रव में मुकदमा दर्ज: छह उपद्रवी दबोचे, अन्य की तलाश में दबिश जारी

●एसआई की तहरीर पर लिखा गया मुकदमा ●मुकदमे में 12 नामजद और 40-50 अज्ञात ●त्वरित कार्रवाई करके पुलिस ने छह उपद्रवी दबोचे कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र में शालीमार टेनरी पर कब्जे को लेकर हुए उपद्रव में पुल…

टेनरी कब्जे को लेकर हुए उपद्रव में मुकदमा दर्ज: छह उपद्रवी दबोचे, अन्य की तलाश में दबिश जारी
टेनरी कब्जे को लेकर हुए उपद्रव में मुकदमा दर्ज: छह उपद्रवी दबोचे, अन्य की तलाश में दबिश जारी | फ़ोटो: TVL News

●एसआई की तहरीर पर लिखा गया मुकदमा 

●मुकदमे में 12 नामजद और 40-50 अज्ञात 

●त्वरित कार्रवाई करके पुलिस ने छह उपद्रवी दबोचे 


कानपुर:  जाजमऊ थाना क्षेत्र में शालीमार टेनरी पर कब्जे को लेकर हुए उपद्रव में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छह उपद्रवियों को दबोच लिया। पुलिस ने 12 उपद्रवियों को नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। 



घटनाक्रम के मुताबिक सोलंकी धर्मकाँटा के सामने शालीमार इंडस्ट्री की कब्जेदारी को लेकर विवाद कर रहे थे। उ0नि0 प्रसून कुमार मिश्रा ने मौके पर लोगों को समझाने का प्रयास किया तो भीड़ मे उपस्थित लोग आपस मे गाली गलौज करते हुये धक्का मुक्की करने लगे और हाथ में लिये लाठी डन्डों से आपस में मारपीट करने लगे। 



एक दूसरे को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे थे, एवं ईट पत्थर दोनो तरफ से चलने लगे। घटना में गाड़ी न.UP78DD6534 व कार न. UP78GX4864 छतिग्रस्त हो गयी। मौके पर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लोग भयभीत होकर इधर उधर भागने लगे।



बलवाइयो मे मोहम्मद आमिर, कामरान (सपा विधायक पुत्र), इरसाद अहमद, मुहम्मद रासिद, सोनू मलिक, हारिस जोरा, कासिर जोरा, नौशाद, शादाब, मुसर्रत, मुहम्मद असहर, शहनाज जहां का भतीजा मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे थे। इनके साथ अन्य लगभग 40 से 50 लोग अज्ञात थे जो गाड़िया लेकर घटना के बाद भाग गये।  



बुधवार रात 9:15 बजे हुई घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अभियुक्तो पर आईपीसी की धारा 147,148, 323, 332, 338, 353, 427, 504, 506, आपराधिक कानून(संशोधन) अधिनियम 1932 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे में पुलिस ने अब तक छह अभियुक्तों को दबोच लिया। जिनमें सोनू मलिक, मोहम्मद राशिद, इरशाद अहमद, अतीकुर रहमान, एहतेशाम, शाहिद अख्तर शामिल हैं। बाकी उपद्रवियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।