मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कानपुर में नशेबाजी के विरोध में हुई गार्ड की हत्या: टाइल्स लगाने का काम करता है हत्यारोपी, अक्सर शराब पीकर देर रात अपार्टमेन्ट आता था

●अपार्टमेन्ट में टाइल्स लगाता और वहीं रहता था हत्यारोपी● अक्सर शराब पीकर देर रात अपार्टमेन्ट आता था●गार्ड पहले भी कई बार एतराज कर चुका थाकानपुरः कानपुर में ईंट से कूचकर हुई सिक्योरिटी गार्ड की हत्या…

कानपुर में नशेबाजी के विरोध में हुई गार्ड की हत्या: टाइल्स लगाने का काम करता है हत्यारोपी, अक्सर शराब पीकर देर रात अपार्टमेन्ट आता था
कानपुर में नशेबाजी के विरोध में हुई गार्ड की हत्या: टाइल्स लगाने का काम करता है हत्यारोपी, अक्सर शराब पीकर देर रात अपार्टमेन्ट आता था | फ़ोटो: TVL News

●अपार्टमेन्ट में टाइल्स लगाता और वहीं रहता था हत्यारोपी

● अक्सर शराब पीकर देर रात अपार्टमेन्ट आता था

●गार्ड पहले भी कई बार एतराज कर चुका था


कानपुरः कानपुर में ईंट से कूचकर हुई सिक्योरिटी गार्ड की हत्या अपार्टमेंट में काम करने वाले उसके दोस्त ने ही की थी।  21/22 दिसंबर की रात को गोविन्द नगर के टी ब्लाक स्थित श्यामकुटी आपर्टमेन्ट में हुई सिक्योरिटी गार्ड मृतक चन्द्र प्रकाश (उम्र 56 वर्ष) की हत्या की घटना को पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर खोल दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विधिक कारवाई कर रही है।



गोविंदपुरी स्टेशन के पास से दबोचा गया

अभियुक्त राजू पुत्र रामबूझ निवासी ग्राम बोझी पो० बोझी बाजार थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 38 वर्ष को प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स थाना गोविन्द नगर द्वारा गोविन्दपुरी रेलवे स्टेशन के पास बने स्टैण्ड से सुबह 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ने बताया कि मैंने कक्षा 05वी तक प्राइमरी में पढाई की है। मेरी पत्नी व 04 बच्चे ग्राम बोझी पो0 बोझी बाजार थाना घोसी जनपद मऊ में निवास करते है। मैं वर्ष 2015 में कानपुर नगर काम करने आया था। घूम-फिर कर विभिन्न स्थानों पर टाइल्स पत्थर की मजदूरी का काम करता रहा।


अपार्टमेन्ट में टाइल्स लगाता और वहीं रहता था राजू

01 नवम्बर 2022 से मैं ठेकेदार के अण्डर में श्यामकुटी आपर्टमेन्ट में टाइल्स पत्थर का काम कर रहा था और यही रहता था। मैं शराब पीने का आदि हूँ। मैं रात्रि में जब शराब पीकर आपर्टमेन्ट में सोने के लिए जाता था तो वहाँ पर मौजूद गार्ड / चौकीदार चन्द्र प्रकाश द्वारा मुझसे सोने व शराब पीने को लेकर के बहस की जाती थी जिससे मेरी अक्सर उससे गाली गलौज हो जाती थी और मारपीट की नौबत आती थी। 


दिनांक 21/22.12.2022 की रात्रि में मैं शराब पीकर सोने के लिए श्यामकुटी आपर्टमेन्ट में आया तो गार्ड चन्द्र प्रकाश दरवाजा नही खोल रहे थे और मेरे बिछावन को बाहर फेक दिये कि तुम यहाँ नही सोओगे यहाँ से चले जाओ । मैं काफी नशे में था जिसके कारण गुस्से में आकर चन्द्र प्रकाश के सिर पर ईट से वार कर दिया और वह वही गिर गया। उसे वही विस्तर पर लेटाकर कम्बल से ढक कर वहाँ से भाग गया था और छिपकर इधर उधर रह रहा था। घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मु0अं0स0 584/2022 धारा 302 भादवि थाना गोविन्द नगर में पंजीकृत किया था। पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर रही है।



गिरफ्तार अभियुक्त

1- राजू पुत्र रामबूझ निवासी ग्राम बोझी पो0 बोझी बाजार थाना घोसी जनपद मऊ उम्र 38



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।