मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दुकानदार को अपहरण करने वाले यूपी पुलिस के दो सिपाही बर्खास्त: दुकान से किया अपहरण, फिर परिजनों को लगाया फोन, बोला-पैसे दो नहीं तो मार देंगे

●साउथ जोन की स्पेशल टीमों ने 24 घंटे के अंदर खोली घटना●पहले भी विवादों में रहा है सिपाही मुकेश, जा चुका है जेल ●थाना कोतवाली के हेड कांस्टेबल अमित का भी नाम आया सामने ●अमित अक्टूबर माह से चल रहा है ड…

दुकानदार को अपहरण करने वाले यूपी पुलिस के दो सिपाही बर्खास्त: दुकान से किया अपहरण, फिर परिजनों को लगाया फोन, बोला-पैसे दो नहीं तो मार देंगे
दुकानदार को अपहरण करने वाले यूपी पुलिस के दो सिपाही बर्खास्त: दुकान से किया अपहरण, फिर परिजनों को लगाया फोन, बोला-पैसे दो नहीं तो मार देंगे | फ़ोटो: TVL News

●साउथ जोन की स्पेशल टीमों ने 24 घंटे के अंदर खोली घटना

●पहले भी विवादों में रहा है सिपाही मुकेश, जा चुका है जेल 

●थाना कोतवाली के हेड कांस्टेबल अमित का भी नाम आया सामने 

●अमित अक्टूबर माह से चल रहा है ड्यूटी से गैर हाजिर

●दुकानदार को अगवा करने वाले सिपाही समेत दो गिरफ्तार


कानपुर: गोविंद नगर थाना क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स की टीम बनकर परचून दुकानदार को अगवा करने वाले सिपाही समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल दो अन्य की तलाश में पुलिस की स्पेशल टीमें जुटी हुई हैं। पकड़ा गया सिपाही मुकेश पहले भी विवादों में रहा है और जेल भी जा चुका है। इस घटना में शामिल दोनो पुलिसकर्मियों को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है।


दुकान से किया अपहरण

24 को दिसंबर पंकज कपूर उर्फ जस्सू कपूर पुत्र कस्तूरी लाल निवासी 57 जे.पी. कालोनी थाना गोविन्द नगर कानपुर ने थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर आकर तहरीर देते हुए बताया कि 23/12/22 शुक्रवार की शाम के समय चाचा रघुवीर चन्द्र अपनी परचून की दुकान (गुमटी) पर बैठे हुए थे। तभी एक सिल्वर कलर की कार आयी जिसका नम्बर UP 78 ED 9721 आकर रूकी। उसमे से एक व्यक्ति निकल कर चाचा की दुकान पर आया और चाचा को पकड़कर अपने साथ कार में जबरन बैठा कर ले गया।


22 हजार की मांगी फिरौती

थोडी देर बाद मेरे मोबाइल नम्बर 9580320183 पर 7.05 Pm पर काल आया जिसका मोबाइल नम्बर 6394730046 जो कि मेरे मोबाइल मे मोनू वाक्सर नाम से सेव है जिनको मे जानता हूँ जो की मुझसे बोला अगर चाचा को छुडाना है तो 22000 रू दे दो और मुझे पैसो के साथ बर्रा 2 पानी टंकी के पास बुलाया। जब मै वहा पहुचा तो उसने थोडी देर के बाद अपना फोन बन्द कर दिया और हम लोग वहां पर उनकी तालाश करते रहे थोडी देर बाद मेरे चाचा मुझे शास्त्री चौक के पास मिले।



जान से मारने की धमकी दे रहा था सिपाही मुकेश

चाचा को मे साथ लेकर इधर-उधर घूमता रहा। उसी बीच चाचा ने मुझे बताया जो लोग मुझे ले गये थे आगे बैठा हुआ व्यक्ति पीछे वर्दी पहने वाले व्यक्ति को मुकेश के नाम से बुला रहा था और पीछे बैठा व्यक्ति आगे वाले व्यक्ति को अमित के नाम से बुला रहा था और दोनो व्यक्ति मुझसे कह रह थे की मुझे पैसा न मिला तो तुझे जान से मार देंगे ऐसा दोनो व्यक्ति ने मुझसे कई बार कहाँ वादी की सूचना पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 587/22 धारा 364ए भादवि0 पंजीकृत हुआ।




कोतवाली के सिपाही का नाम भी आया सामने

मुकदमा में त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच के लिये एक पुलिस टीम का गठन हुआ जिसमें वांछित अभियुक्त 1. मुकेश 2. अमित 3. मोनू बक्सर व विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्त (1) शालू नंदा की तलाश में पुलिस जुट गई। इसी बीच मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने निराला नगर रेलवे ग्राउण्ड में दबिश देकर (1) अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव नि0 46-डी ब्लाक यशोदा नगर थाना नौबस्ता कानपुर नगर मूल नि0 367/114ए/1 शिवकुटी थाना शिवकुटी प्रयागराज 2. शालू नन्दा को गिरफ्तार किया गया। पूछने पर अभियुक्त मुकेश कुमार बताया गया कि मैं उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी के पद पर वर्तमान में थाना फीलखाना में पोस्टेड हूँ, मैने अपने अन्य साथियों अमित कुमार जो की वर्तमान में थाना कोतवाली में हे0का0 के पद पर पोस्टेड,गोविन्द नगर निवासी शालू नंदा, व मोनू बॉक्सर के साथ मिलकर इस घटना को जल्दी पैसा कमाने के उद्देश्य से अंजाम दिया है। मोनू बाक्सर और हे. कां0अमित की तलाश में जुटी पुलिस।


नाम पता अभियुक्तः-

(1) अभियुक्त आरक्षी 2492 मुकेश कुमार, पीएनओ न0 062390343, वर्तमान पोस्टिंग थाना फीलखाना कानपुर नगर, पुत्र गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव वर्तमान नि0 46-डी ब्लाक यशोदा नगर थाना नौबस्ता कानपुर नगर मूल नि0 367/114ए/1 शिवकुटी थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज उम्र 37 वर्ष (पूर्व की नियुक्ति - थाना गोविन्द नगर वर्ष 2017-19, थाना बिधनू वर्ष 2019, थाना चकेरी वर्ष 2020 (सस्पेंड), पुलिस लाइन, थाना फीलखाना 12.12.2022 से अबतक

आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0स0 558/2020 धारा 364ए/34/411 भादवि थाना किदवई नगर कानपुर नगर
2- मु0अ0स0 587/2022 धारा 364ए भादवि थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर



शालू नन्दा (40) पुत्र स्व0 यशपाल नन्दा निवासी 127/209 डब्लू 1 साकेत नगर थाना किदवई नगर कानपुर नगर


आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0स0 011/2022 धारा 308 भादवि थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर
2- मु0अ0स0 587/2022 धारा 364ए भादवि थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।