-पकड़े गये पांचों अभियुक्त जनपद बाराबंकी के रहने वाले हैं
-अलग-अलग जनपदों में शातिरों पर लिखे हैं कई मुकदमें
कानपुर: रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुकानों के ताले चटकाने वाले शातिर चोरों के गिरोह को साउथ जोन के थाना नौबस्ता पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गये शातिर चोर जनपद बहराइच के रहने वाले हैं। अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में अलग-अलग चोरी की घटना का माल बरामद हुआ है। पकड़े गये अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक 16/17.11.022 की रात्रि को जो हमीरपुर रोड पर अण्डे वाले की दुकान से तथा बर्रा 06 से एक परचून की दुकान में चोरी की वारदात करने में जो पाँच शातिर दिखाई दिये थे वही सोमवार रात फिर से अपराध की वारदात करने की फिराक में घूम रहे हैं। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने उन्हें यशोदानगर बाइपास के नीचे टनल से पहले हिरासत में ले लिया। उनके पास से बरामद माल जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 789/2022 धारा 457/380 भादवि0 थाना नौबस्ता का0नगर, मु0अ0सं0 141/22 धारा 380 भादवि थाना हनुमन्त बिहार, मु0अ0सं0 747/22 धारा 380 भादवि थाना बर्रा का0नगर, मु0अ0सं0 17/22 धारा 457/380 भादवि थाना रनिया कानपुर देहात पंजीकृत है। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ में शातिरों ने बताया कि जिस दुकान में चोरी करनी होती थी उसमें दिन के वक्त जाकर रेकी करते थे इसके बाद रात को आकर वहां चोरी कर लेते थे।
घटनाओं का विवरणः-
1- चौकी क्षेत्र बसन्त विहार थाना नौबस्ता में तीन चार दिन पहले एक अण्डे वाले की दुकान का सटर तोडकर चोरी करना जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 789/022 धारा 457/380 भादवि थाना नौबस्ता पर पंजीकृत है।
2-नौबस्ता हाईवे के पास उस्मानपुर गांव से एक परचून की दुकान से उसका सटर तोडकर चोरी करना जिसमें के कुल रुपये 2175/रु0 बरामद हुये जिसके सम्बन्ध मे थाना हनुमंत बिहार पर मु0अ0सं0 141/022 धारा 380 भादवि पंजीकृत है।
3-दिनांक 19.11.022 की रात को रनिया में एक चौराहे के पास से मोबाइल की दुकान से चोरी करना उक्त घटना के मोबाइल 08 सील बंद डिब्बे मे तथा 07 फोन पुराने उपयोग मे लाये हुये तथा पाँच ब्लुटूथ, पाँच डाटा केवल एक चार्जर, एक ईयर फोन काले रंग के बरामद होना। जिसके सम्बन्ध में थाना रनिया मु0अ0सं0 17/022 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत है।
4-बर्रा बाईपास के किनारे एक परचून की दुकान की टीन फाडकर चोरी करना उक्त घटना का कुल रुपया 1220 /रु0 बरामद हुये तथा चार सिगरेट की डिब्बी GUDANG GARAM कम्पनी की सील पैक बरामद होना। जिसके सम्बन्ध में थाना बर्रा कानपुर नगर में मु0अ0सं0 747/022 धारा 380 बादवि पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1.परमवीर वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा नि0 ग्राम इमलिया थाना पयागपुर जनपद बहराइच उम्र करीब 20 वर्ष
2. नारेन्द्र वर्मा पुत्र किशोरी लाल वर्मा निवासी ग्राम हाजीपुर थाना केशरगंज जिला बहराइच उम्र करीब 30 वर्ष
3.विशाल कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम मछियाही पो0 चिलवरिया थाना पयागपुर जिला बहराइच उम्र करीब 20 वर्ष
4.सुनील कुमार उर्फ मोहित पुत्र हरीश चन्द्र निवासी मछियाही थाना पयागपुर जिला बहराइच उम्र करीब 20 वर्ष
5.धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र दुखीराम निवासी ग्राम भंगाहा थाना हजूरपुर जिला बहराइच उम्र करीब 25 वर्ष
बरामदगीः- (जामा तलाशी कुल 350 रु0
1.सिक्के 1360 दस के व 800 सिक्के पाँच के कुल 17600 रु0 सम्बन्धित मु0अ0सं0 789/022 धारा 457/380 भादवि
2.सिक्के 345 पाँच के 45 सिक्के दस के कुल 2175 रु0 सम्बन्धित मु0अ0सं0 141/022 धारा 380 भादवि थाना हनुमंत विहार कानपुर नगर
3.सिक्के 60 दस के व पाँच के 18 सिक्के कुल 690 रु0 व नगदी रुपये कुल 530 रु0 सम्बन्धित मु0अ0सं0 747/022 धारा 380 भादवि थाना बर्रा कानपुर नगर
4.आठ अदद मोबाइल सील पैक की पेड भिन्न भिन्न कम्पनी के (नए)
5.चार एन्ड्राइड फोन भिन्न भिन्न कम्पनियों के
6.तीन की पेड फोन भिन्न भिन्न कम्पनियों के उपयोग हुये (पुराने)
7.पाँच अदद ब्लू टूथ
8.पाँच अदद डाटा केवल साधारण
9. एक चार्जर एक ईयर फोन लीड
10.तीन अदद फोन जामा तलाशी एन्ड्राइड भिन्न भिन्न कम्पनी