मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर: पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट में प्रयुक्त बाइक व लूटा गया मोबाइल बरामद

कानपुर: बाइक पर बैठ कर लोगों से लूटपाट करने वाले 2 अभियुक्तों को थाना कल्यानपुर पुलिस और सर्विलांस सेल ने गिरफ्तार किया। लूट में प्रयुक्त KTM बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद। मुखविर खास की सूचना पर पुल…

कानपुर: पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट में प्रयुक्त बाइक व लूटा गया मोबाइल बरामद
कानपुर: पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट में प्रयुक्त बाइक व लूटा गया मोबाइल बरामद | फ़ोटो: TVL News

कानपुर: बाइक पर बैठ कर लोगों से लूटपाट करने वाले 2 अभियुक्तों को थाना कल्यानपुर पुलिस और सर्विलांस सेल ने गिरफ्तार किया। लूट में  प्रयुक्त KTM बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद। मुखविर खास की सूचना पर पुलिस ने KTM मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियो को आज सुबह करीब 11.50 बजे पकडकर लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया। 



पूछताछ में एक ने अपना नाम विकास निषाद (उम्र 21 वर्ष) पुत्र रामचन्द्र निषाद निवासी ग्राम पीपरखेड़ा पूनी रोड थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव बताया तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम नीरज उर्फ कल्लू निषाद (उम्र 19 वर्ष) पुत्र तेज नारायण निवासी ग्राम आजाद पुरवा थाना बिठूर कानपुर नगर उम्र 19 वर्ष बताया |



 कढाई से पूछताछ करने पर विकास निषाद ने बताया कि दिनांक 12/11/2022 को शाम करीब 7.30 PM बजे मै और मेरे साथ मे पकड़े गये नीरज उर्फ कल्लू निषाद के साथ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास जी0टी0 रोड पर ही साइकिल सवार एक व्यक्ति से APPLE I PHONE 12 mini और 4000/- रूपये लूट लिये थे तथा विरोध करने पर गाली गलौज कर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग गये थे। 



लूट के 4000/- रूपये मे से 2000/- रूपय अपने पास रख लिये था तथा शेष 2000/- रूपये नीरज निषाद को दे दिया था। हमारे पास जो रूपये बरामद हुए है वो उसी लूट के है बाकी हम लोगो ने खर्च कर दिया। यह APPLE I PHONE भी हम लोगो ने उसी दिन लूटा था जिसे आज बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़े गये। 



नीरज निषाद भी उक्त बात को व अपनी गलती को स्वीकर करते हये बताने लगा कि मै पहले भी लट के मामले मे जेल जा चका हैं। लेकिन साहब ये मेरी आखिरी गलती थी मुझे माफ कर दिया जाये। KTM मोटर साइकिल के संबंध मे पूछताछ की गयी तो दोनो से एक साथ बताया कि साहब हमने इसी KTM मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट के गाड़ी से लूपाट की थी तत्पश्चात कागजात तलब किये गये तो दिखाने मे कासिर रहे। 



पुलिस ने बताया,''दिनांक 12.11.2022 की घटना के संबंध में थाने पर पूर्व से मु0अ0स0 867/2022 धारा 392/504/506 IPC पंजीकृत था जिसमें धारा 411 की बढोत्तरी की गयी। बरामदा मोबाइल को एक कपडे मे सील सर्वमोहर कर लूट में इस्तेमाल की गयी KTM मोटर साइकिल को कब्जा पुलिस मे लेकर तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्तो को हिरासत पुलिस लेकर थाना लाकर आवश्यक कार्यवाही की गयी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।