रायबरेली: तालाब में मिला पांच वर्षीय लापता बच्चे का शव, परिजनों को हत्या का शक, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली: रायबरेली जिले के थाना सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक दिन पहले घर से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव आज बुधवार को तालाब में मिला| लापता बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने से परिजनों में…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रायबरेली: तालाब में मिला पांच वर्षीय लापता बच्चे का शव, परिजनों को हत्या का शक, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: रायबरेली जिले के थाना सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक दिन पहले घर से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव आज बुधवार को तालाब में मिला| लापता बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची सलोन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी सूची अंतर्गत खौसनहा गांव निवासी सर्वेश का पांच वर्षीय पुत्र रेयांस मंगलवार शाम लगभग चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुटी थी। इस बीच आज बुधवार दोपहर करीब दो बजे बच्चे की लाश घर से 500 मीटर दूर तालाब में मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आशंका जताई कि बच्चे की हत्या कर तालाब में फेंका गया है| फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।
रायबरेली पुलिस ने बताया कि,''15 नवंबर 2022 को 05 वर्षीय बालक के गुम होने की मौखिक सूचना थाना सलोन पर प्राप्त हुई थी, जिसके क्रम मे विभिन्न माध्यमों से बालक की तलाश की जा रही थी। आज पुनः तलाश/खोजबीन के क्रम में बालक का शव तलाब मे मिला है। जिस पर तत्काल फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुये शव का बारिकी से निरीक्षण करते हुये पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जांच एवं एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।