कानपुर: Gangster Vikas Dubey encounter case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के 'Right Hand' अमर दूबे की पत्नी को रिहा कराएगी पुलिस| बता दें कि विकास दुबे से पहले ही 8 जुलाई को हमीरपुर जिले मौदहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई मुठभेड़ में अमर दुबे मारा गया था|
अमर दुबे की पत्नी को रिहा कराएगी पुलिस| अमर की पत्नी को जबरन जेल भेजा था| अब किरकिरी हुई तो रिहा कराएगी पुलिस| अमर की पत्नी को पुलिस ने जेल भेजा था| बिना जांच के पुलिस ने जेल भेज दिया था।
बता दें कि,दो दिन पहले ब्याह कर आई अमर दुबे की पत्नी को जेल भेजने में कानपुर पुलिस घिर गई थी।एसएसपी ने बताया कि नवविवाहिता की गिरफ्तारी के दौरान वह बहुत ज्यादा व्यस्त थे। अब वह खुशी की गिरफ्तारी की समीक्षा करने के बाद कोर्ट से 169 की कार्रवाई के तहत उसे मुक्त कराने का प्रयास करेंगे।
29 जून को अमर दूबे की शादी हुई थी। तीसरे दिन बिकरू कांड हो गया और वह भागकर मायके चली आई थी। पुलिस ने पनकी रतनपुर स्थित मायके से गिरफ्तार करके उसे 8 जुलाई को जेल भेज दिया था। पुलिस ने साजिश का नवविवाहिता को आरोपित बना दिया था।
खुशी की मां ने बताया कि उनकी बेटी दो दिन पहले ही विदा होकर अमर के घर गई थी। उन्होंने उसकी कोई मदद नहीं की है। इसके बाद भी पुलिस ने बेगुनाह बेटी को जेल भेज दिया है। वह एसएसपी के साथ ही आईजी और एडीजी से मिलकर अपनी बात रखेंगी। अगर पुलिस को किसी भी तरह का शक हो तो उनके मोहल्ले वालों से पूछताछ कर सकते हैं। खुशी के पिता श्यामलाल ने बताया कि बेटी की अपराधी से शादी करके फंस गए हैं। उन्हें पहले से मालूम नहीं था।