मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: 'अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन और कुख???यात गैंगस्‍टर मुन्ना बजरंगी' की फोटो वाले जारी हुए डाक टिकट

कानपुर:,यूपी के कानपुर जिले में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है| कानपुर में बड़ा चौराहा स्थित मुख्‍य डाकघर से 'अंतरराष्ट्रीय डॉन छोटा राजन और यूपी के कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी' की फोटो वाले…

यूपी: 'अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन और कुख???यात गैंगस्‍टर मुन्ना बजरंगी' की फोटो वाले जारी हुए डाक टिकट
यूपी: 'अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन और कुख???यात गैंगस्‍टर मुन्ना बजरंगी' की फोटो वाले जारी हुए डाक टिकट | फ़ोटो: TVL News

कानपुर:,यूपी के कानपुर जिले में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है| कानपुर में बड़ा चौराहा स्थित मुख्‍य डाकघर से 'अंतरराष्ट्रीय डॉन छोटा राजन और यूपी के कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी' की फोटो वाले डाक टिकट जारी कर दिए गए है| फिलहाल,''कानपुर के मुख्‍य डाकघर से अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन और मारे जा चुके कुख्यात गैंगस्‍टर मुन्‍ना बजरंगी की तस्‍वीरों वाले डाक टिकट जारी किये जाने के बाद विभाग ने इस मामले में प्रथम दृष्‍टया जिम्‍मेदार पाये जाने पर एक विभागीय कर्मी को निलंबित कर दिया है|



कानपुर डाक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि,'' मुख्‍य डाकघर से छोटा राजन और मुन्‍ना बजरंगी की तस्‍वीरों के साथ डाक टिकट जारी किये गए|  यह टिकट 'माय स्टाम्प' योजना के तहत छापे गए| मामला जब उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो खलबली मच गई। पोस्ट मास्टर जनरल ने डाक टिकट जारी करने वाले डाक सहायक को निलंबित कर दिया है और पूरे प्रकरण पर जांच बिठा दी है।



कानपुर के चीफ पोस्ट मास्टर हिमांशु मिश्रा ने कहा कि,'' '' डाक विभाग, 'माई स्टैम्प' प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है, आईडी के साथ एक फॉर्म जमा करके। हमारे कर्मचारियों को तस्‍वीरों को सत्यापित करने में सावधानी बरतनी चाहिए थी|डाक विभाग के एक अधिकारी ने कहा, '''' हमने इस संबंध में कुछ अन्‍य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किये हैं| उन्‍होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सख्‍त कदम उठाने का फैसला किया गया है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।