मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

जब भाजपा सरकार हटेगी तभी बचेगा लोकतंत्र: अखिलेश का BJP पर वार, बोले- इतना झूठ और भ्रष्टाचार कभी नहीं रहा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के खिलाफ चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन में समाजवादी पार्टी भी संघर्षरत है। भाजपा सरक…

जब भाजपा सरकार हटेगी तभी बचेगा लोकतंत्र: अखिलेश का BJP पर वार, बोले- इतना झूठ और भ्रष्टाचार कभी नहीं रहा
जब भाजपा सरकार हटेगी तभी बचेगा लोकतंत्र: अखिलेश का BJP पर वार, बोले- इतना झूठ और भ्रष्टाचार कभी नहीं रहा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के खिलाफ चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन में समाजवादी पार्टी भी संघर्षरत है। भाजपा सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। किसान के धान की लूट हुई है। किसानों को धान का, गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य कहीं नहीं मिला है। उन्हें औनेपौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर होना पड़ा है। समाजवादी पार्टी ने किसान यात्रा की और समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक कर रहे है तो पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं पर गम्भीर धाराओं में तमाम फर्जी मुकदमें लगा दिए गए हैं।



अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बड़ी संख्या में देवी पाटन मण्डल के बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के मौके पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 




अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में कुछ भी हो सकता है। सच लिखने या बोलने पर मुकदमा भी हो सकता है। आतंकवादी बताया जा सकता है। इतना झूठ और भ्रष्टाचार कभी नहीं रहा। इस सरकार की नीति है ठोक दो! सिर फोड़ दो! मुकदमें लगा दो! हमारे कार्यकर्ताओं का सिर फोड़ दिया गया और हमारे ऊपर मुकदमा लगा दिया। अन्याय और अत्याचार की भाजपा राज में कोई सीमा नहीं रही है। कोई आवाज उठाता है तो उसकी आवाज दबा दी जाती है।



 यादव ने स्पष्टता से कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार से जनता को कोई उम्मीद नहीं रह गई है। अभी तक जो काम नहीं हुए वे सब अलोकतांत्रिक काम भाजपा राज में हो रहे हैं। भाजपा मंत्री पर फर्जी मोबाइल लांच करने का आरोप है। इसी सरकार में सचिवालय में फर्जी अधिकारी बनकर भ्रष्टाचार किया जाता है। जीरो टालरेंस की बात करने वालों जैसा झूठ किसी सरकार में नहीं सुना। भाजपा किसी हद तक जा सकती है। इनका छोटा दिल है।




अखिलेश यादव ने कहा कि जब भाजपा सरकार हटेगी तभी लोकतंत्र बचेगा! भाजपा सरकार में देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई है। नोटबंदी, जीएसटी और लाकडाउन से लोग त्रस्त हैं। 90 से ज्यादा मजदूरों की मौत हुई है। सरकार ने किसी की मदद नहीं की। विदेशों में किसान को भरपूर सब्सिड़ी मिलती है। समाजवादी पार्टी का मानना है कि ऐसी एमएसपी हो जिसमें किसान की आय दुगनी हो। बढ़ती मंहगाई रोकने के लिए डाॅ0 लोहिया की दाम बांधो नीति अपनाई जानी चाहिए।




 यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। वह दलों को तोड़ती है। जांचों के नाम पर विपक्ष को डराती-धमकाती है और फिर फायदा उठाती है। सत्ता का दुरूपयोग कर प्रशासन को मोहरा बनाती है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की बुनियाद समाजवादी पार्टी की सरकार ने रखी थी। राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल वहीं रूकी हुई है जहां छोड़ गए थे। गोरखपुर-वाराणसी में इतने वर्षों में भी मेट्रो रेल नहीं चली। समाजवादी पार्टी ने काम किया है, भाजपा केवल अपना नाम फर्जी ढंग से लगा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराना है जब वह सत्ता से बाहर होगी तभी देश व समाज में खुशहाली आएगी।




 अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को भाजपा पर भरोसा नहीं रह गया है। किसानों के हक में जो मंडिया बननी थीं उन्हें रोक दिया गया है। सरकारी इमारतें बेच दी गई है। किसान को बाजार के हवाले नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हाथरस  के मामले में सरकार का झूठ सामने आ गया है। समाजवादी पार्टी कभी सीएए, एनआरसी, एनपीआर के पक्ष में नहीं रही। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना चाहती है। भाजपा एसआईटी का दुरूपयेाग कर रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एसआईटी की भी जांच होगी। किसान आंदोलन एवं सीएए, एनआरसी के आंदोलन में जितने झूठे मुकदमें भाजपा सरकार ने लगाए हैं। वे सभी वापस होंगे। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।