मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हेड कांस्टेबल पर हमले का दूसरा आरोपी 'मुठभेड़' में दबोचा, ड्यूटी से लौटे हेड कांस्टेबल को ईट-डंडे से पीट किया था घायल

-अभियुक्त राहुल यादव को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गया गिरफ्तार-एक अभियुक्त विशाल को पहले ही पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार-ड्यूटी से लौटे हेड कांस्टेबल को ईट डंडे से पीट किया था घायलकानपुर: ड्यूटी से लौटे…

हेड कांस्टेबल पर हमले का दूसरा आरोपी 'मुठभेड़' में दबोचा, ड्यूटी से लौटे हेड कांस्टेबल को ईट-डंडे से पीट किया था घायल
हेड कांस्टेबल पर हमले का दूसरा आरोपी 'मुठभेड़' में दबोचा, ड्यूटी से लौटे हेड कांस्टेबल को ईट-डंडे से पीट किया था घायल | फ़ोटो: TVL News

-अभियुक्त राहुल यादव को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गया गिरफ्तार

-एक अभियुक्त विशाल को पहले ही पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

-ड्यूटी से लौटे हेड कांस्टेबल को ईट डंडे से पीट किया था घायल



कानपुर: ड्यूटी से लौटे ककवन थाने में तैनात हेड कांस्टेबल के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने वाले दूसरे अभियुक्त को थाना बिल्हौर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।



घटनाक्रम के मुताबिक दिनांक 19.09.2023 को थाना बिल्हौर पर मुख्य आरक्षी मो0 मुर्तजा जोकि थाना कवन क्षेत्रान्तर्गत UP112 PRV 0451 पर तैनात हैं, द्वारा एक अभियोग मु0अ0सं0 290 /2023 धारा 394/307 भादवि पंजीकृत कराया गया है, जिसमें उक्त मुख्य आरक्षी द्वारा बताया गया है कि दिनांक 18.09.2023 को सायं 20:00 बजे अपनी ड्यूटी समाप्त करने के पश्चात, वह सादे कपड़ों में निजी मोटरसाइकिल से बिल्हौर गए थे। वहाँ रास्ते में जनता के दो परिचित व्यक्ति दिलीप पुत्र छोटेलाल निवासी चन्द्रपुरवा बिल्हौर कानपुर नगर व सचिन पुत्र अज्ञात अज्ञात मिले। 


इन तीनों व्यक्तियो पर समय लगभग 22:30 बजे राहुल पुत्र बलवीर व विशाल यादव पुत्र मनोज कुमार निवासीगण ग्राम कमसान बिल्हौर द्वारा ईट व डंडे से हमला कर दिया। दिलीप व सचिन मौके से भाग गये और मुख्य आरक्षी मो० मुर्तजा गम्भीर रूप से घायल हो गए। तत्पश्चात राहुल व विशाल मुख्य आरक्षी मो० मुर्तजा को घायल अवस्था में छोड़कर, जेब में रखे 4360 रूपये तथा मोबाइल लेकर मौके से भाग गये।


इस सम्बन्ध में बुधवार दिनांक 20.09.2023 को थाना बिल्हौर पुलिस द्वारा अभियुक्त राहुल यादव को चंडाली क्रॉसिंग के पास जीटी रोड से पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ में आत्म रक्षा हेतु प???लिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में राहुल को बाएं पैर में गोली लगी, जिसका इलाज हैलट अस्पताल मे चल रहा है।


नाम पता अभियुक्तगणः- राहुल पुत्र बलवीर, निवासी कमसान थाना बिल्हौर 

-बरामदगीः- एक तमंचा , एक मोटरसाइकिल व 1210 रु



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।