मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर: शराब सेल्समैन से डेढ़ लाख रुपए लूटने वाले तीन शातिर दबोचे

●तीन दिन के अंदर थाना ग्वालटोली पुलिस ने खोली घटना● पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं●सेल्समैन की बाइक में पीछे से मारी थी वैन से टक्कर●टक्कर लगने के बाद सेल्समैन से लूटे थे करीब डेढ़ लाख र…

कानपुर: शराब सेल्समैन से डेढ़ लाख रुपए लूटने वाले तीन शातिर दबोचे
कानपुर: शराब सेल्समैन से डेढ़ लाख रुपए लूटने वाले तीन शातिर दबोचे | फ़ोटो: TVL News

●तीन दिन के अंदर थाना ग्वालटोली पुलिस ने खोली घटना

● पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं

●सेल्समैन की बाइक में पीछे से मारी थी वैन से टक्कर

●टक्कर लगने के बाद सेल्समैन से लूटे थे करीब डेढ़ लाख रुपए

कानपुर:  शराब के सेल्समैन की बाइक में वैन से टक्कर मारकर ₹145000 लूटने वाले शातिर अभि??ुक्तों को थाना ग्वालटोली पुलिस ने दबोच लिया है। घटना के महज तीन दिन के अंदर ही घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को वारदात में प्रयुक्त की गई वैन के साथ दबोच लिया है। पकड़े गए तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूर्व में भी उन पर कई मुकदमे दर्ज रहे हैं।



घटनाक्रम के मुताबिक थाना ग्वालटोली क्षेत्र में एक मोटर साईकिल सवार और शराब के सेल्समैन सन्तोष वर्मा की दुर्घटना कर उसके पास से एक रुपयो से भरा बैग लूट लिया था। 18 जनवरी 2023 को रात्रि के समय 22.30 बजे अज्ञात लुटेरो के द्वारा एक लाख पैतालीस हजार की लूट गयी थी। जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 010/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया था।



इस घटना की जांच करते हुए अज्ञात लुटेरो को शनिवार रात को गंगा बैराज से आगे उन्नाव जाने वाली रोड पर देशी शराब के ठेके के पास चौकी क्षेत्र मंगलपुर से 03 नफर  अभियुक्तगण - 23 वर्षीय सूरज मिश्रा पुत्र रामविलास मिश्रा; 20 वर्षीय अमन सिंह उर्फ अन्शू पुत्र जग्गा उर्फ जगदीश और 22 वर्षीय महबूब पुत्र जावेद निवासी को गिरफ्तार किया गया । 


जिनके पास से एक कार जिसका नम्बर यूपी 32 RN 2155 है, लूटी गयी नगदी के 40000 रूपये व एक अदद तमंचा देशी 315 बोर व एक अदद जिन्दा 315 कारतूस व तीन अदद मोबाइल व एक अदद पर्श जिसमें एक अदद पैन कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड बरामद किये गये अभियुक्तगणो से पूछताछ मे उसके द्वारा जुर्म कबूल किया गया।



नाम पता अभियुक्तः

01- सूरज मिश्रा पुत्र रामविलास मिश्रा निवासी पनकी गंगा गंज भाग-3 म0न0 304 जी- ब्लाक थाना पनकी कानपुर नगर

02- अमन सिंह उर्फ अन्शू पुत्र जग्गा उर्फ जगदीश सिंह निवासी जानकीपुरम सेक्टर-33/11 थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ

03- महबूब पुत्र जावेद निवासी जानकी पुरम सेक्टर 33/835 थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।