मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

डबल मर्डर: पचास हज़ार रुपये का इनामिया डकैत को पुलिस ने धर दबोचा, ककवन में दोहरी हत्या और डकैती की घटना में था वांछित

●ककवन में दोहरी हत्या और डकैती की घटना में था वांछित● कमिश्नरेट की पुलिस टीमों ने शुक्रवार को दबोचे थे चार अभियुक्तकानपुर: थाना क्षेत्र ककवन के अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर में दिनांक 13 जनवरी 2023 को रात्…

डबल मर्डर: पचास हज़ार रुपये का इनामिया डकैत को पुलिस ने धर दबोचा, ककवन में दोहरी हत्या और डकैती की घटना में था वांछित
डबल मर्डर: पचास हज़ार रुपये का इनामिया डकैत को पुलिस ने धर दबोचा, ककवन में दोहरी हत्या और डकैती की घटना में था वांछित | फ़ोटो: TVL News

●ककवन में दोहरी हत्या और डकैती की घटना में था वांछित

● कमिश्नरेट की पुलिस टीमों ने शुक्रवार को दबोचे थे चार अभियुक्त


कानपुर:  थाना क्षेत्र ककवन के अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर में दिनांक 13 जनवरी 2023 को रात्रि के समय, अज्ञात बदमाशों के द्वारा राजकुमार पुत्र छम्मी लाल घर में अंदर घुसकर, उसके वृद्ध पिता छम्मी लाल उम्र 78 वर्ष एवं माता इमरती देवी उम्र 75 वर्ष की गला घोंट कर हत्या कर दी तथा उसकी पत्नी सपना को डरा धमका कर अलमारी में रखे आभूषण एवं नगदी लूटकर एवं सपना को बंधक बनाकर चले गये।


इस घटना में शामिल और फरार चल रहे 50 हजार के इनामी अभियुक्त विपिन को सर्विलांश टीम की मदद से शनिवार 21.01.2023 को ककवन से विषधन जाने वाली सड़क पर मनावा पुल से 50 कदम पहले प्रीपल के पेड़ के नीचे से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से लूटी गयी नगदी व आभूषण बरामद किये गये हैं। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया।



नाम पता अभियुक्त: विपिन कुमार पुत्र कृष्ण चन्द्र उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मऊ कछपुरा पोस्ट गूरा थाना बिधूना जनपद औरैया (नोएडा में फैक्ट्री में काम करता है)


बरामदगी का विवरण: 01 चैन पीली धातु, 01 नग पायल सफेद धात, कमर बन्द का टूटा हुआ टुकड़ा, 02 सुपाड़ी सफेद धातु, 01 अंगूठी कछुआ छाप जिसके ऊपर लाल रंग है, 01 नग पैर का मीना/बिछिया, 4300/- रुपये, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।