मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छात्रा का दुपट्टा छीनने व मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार

कानपुर : कानपुर की थाना पनकी पुलिस टीम ने छात्रा का दुपट्टा छीनने वाले व मोबाइल लूट करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया | थाना क्षेत्र पनकी में 1 अगस्त को समय करीब 14.30 बजे दो किशोरियां स्कूल स…

छात्रा का दुपट्टा छीनने व मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार
छात्रा का दुपट्टा छीनने व मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

कानपुर : कानपुर की थाना पनकी पुलिस टीम ने छात्रा का दुपट्टा छीनने वाले व मोबाइल लूट करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया | थाना क्षेत्र पनकी में 1 अगस्त को समय करीब 14.30 बजे दो किशोरियां स्कूल से घर जाते समय रास्ते में स्कूटी सवार 03 लड़को ने पीछे से चेन छीनने की नियत से चेन न मिलने पर बदनियती से छात्रा का दुपट्टा खींच लिया । छात्रा के शोर मचाने पर कुछ दूर आगे जाकर फैक दिया । पुलिस के मुताबिक,'' सूचना मीडिया के माध्यम से 5 अगस्त को जानकारी हुयी। मामले में प्रभारी निरीक्षक पनकी के द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर स्कूटी पर सवार 03 अज्ञात व्यक्तियो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया । 



जिसके बाद ,  सर्विलांश टीम व लगभग 50-60 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व 30-40 व्यक्तियो से पूछताछ के माध्यम से अपराधियो के बारे में जानकारी प्राप्त की । आज 7 अगस्त को थाना पनकी पुलिस टीम ने फर्टलाइजर फैक्ट्री दीवाल के पास दादा नगर जाने वाली रोड पर रोहित सचान पुत्र आनन्द सचान (20 वर्ष) ''निवासी म0न0 120 गुजैनी थाना गुजैनी कानपुर नगर मूल पता मोहल्ला पिलखनी पुखरांया थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात'' व शेखर बाथम (20 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र दिवाकर ''निवासी एच-242 गुजैनी थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर '' को समय करीब 07.20 बजे संबंधित मु मु0अ0सं0 337/2023 धारा 294/354ख/393 भादवि व 0अ0सं0 339/2023 धारा 392/411 भादवि थाना पनकी कानपुर नगर में गिरफ्तार किया गया । 



पुलिस द्वारा पूछने पर बताया गया कि साहब हम तीन लोग अर्जुन व शेखर बाथम व मैं स्कूटी पर थे शेखर बाथम स्कूटी चला रहा था अर्जुन बीच मै बैठा था रोहित सबसे पीछे बैठा था और उसी ने लड़की का दुपट्टा खीचा बदनियती से खींचा था । और बताया कि अर्जुन पुत्र सुनील दिनांक 06/08/2023 को थाना गोविन्द नगर से लूट के मुकदमे मे स्कूटी नं0 यूपी 78 जीएक्स 3045 के साथ जेल जा चुका है। पकड़े गये अभियुक्तगणो के आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।