मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ATM से छेड़छाड़ कर बैंकों को चूना लगा रहे दो शातिर दबोचे, बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड बरामद

●थाना कलेक्टर गंज पुलिस एवं एसटीएफ संयुक्त कार्रवाई मिली सफलता●अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड पैन और आधार कार्ड बरामद हुए●बीते काफी समय से दोनों अभियुक्त एटीएम से ठगी करने का काम कर…

ATM से छेड़छाड़ कर बैंकों को चूना लगा रहे दो शातिर दबोचे, बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड बरामद
ATM से छेड़छाड़ कर बैंकों को चूना लगा रहे दो शातिर दबोचे, बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड बरामद | फ़ोटो: TVL News

●थाना कलेक्टर गंज पुलिस एवं एसटीएफ संयुक्त कार्रवाई मिली सफलता

●अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड पैन और आधार कार्ड बरामद हुए

●बीते काफी समय से दोनों अभियुक्त एटीएम से ठगी करने का काम कर रहे थे

कानपुर: बीते काफी दिनों से जनपद में ATM से छेड़छाड़ करके ATM मशीनों की तकनीकी प्रक्रिया का फायदा उठाते हुए मशीनों से अवैध तरीके से पैसा निकालने वाले गिरोह को थाना कलेक्टरगंज पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने दबोच लिया है। अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में एटीएम कार्ड पैन एवं आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस उनसे पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। द्वारा ATM मशीनों से पैसा निकालने अमित सिंह परमार पुत्र शिवप्रकाश सिंह



कल 21 दिसंबर, 2022 को सूचना प्राप्त हुई कि गिरोह द्वारा ATM मशीनों से पैसा निकालने वाले हैं। सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्तगण  32 वर्षीय परमार मूल निवासी- ग्राम कोहरा थाना सजेती कानपुर नगर, हाल पता- 2A / 132 आवास विकास हंसपुरम थाना नौबस्ता और 36 वर्षीय अरविन्द कुमार अवस्थी पुत्र राम अवतार अवस्थी निवासी- 1075 मिनी LIG सी, सागरपुरी अरारा बिनगवां थाना नौबस्ता  को गिरफ्तार किया ।



जिस समय अभियुक्त दबोचे गए उस समय दोनो शातिर एक्सेस बैंक एटीएम घण्टाघर थाना क्षेत्र कलक्टरगंज के पास अपराध की फिराक में मौजूद थे। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 94/2022 धारा 419/420/467/468/471/464 ख भादवि0 पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



यह हुई बरामदगी: 49 अदद ATM कार्ड भिन्न-भिन्न बैंक खाता धारक के, 04 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद आधार कार्ड, 02 अदद पैन कार्ड, 01 अदद ड्राइविंग लाइसेन्स, 01 अदद ब्लैंक चैक, 01 अदद चैक बुक, 01अदद हेल्प कार्ड व नगद 5500/- रूपये आदि बरामद हुए।



नाम पता अभियुक्तगण - 

1. अमित सिंह परमार पुत्र शिवप्रकाश सिंह परमार मूल निवासी- ग्राम कोहरा थाना सजेती कानपुर नगर, हाल पता - 2A / 132 आवास विकास हंसपुरम थाना नौबस्ता कानपुर नगर, उम्र करीब 32 वर्ष

2.अरविन्द कुमार अवस्थी पुत्र राम अवतार अवस्थी निवासी- 1075 मिनी LIG सी सागर पुरी अरारा बिनगवां थाना नौबस्ता कानपुर नगर, उम्र करीब 36 वर्ष



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।