मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा राज में महिलाओं व बच्चियों का जीवन सर्वाधिक असुरक्षित: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं और बच्चियों का जीवन सर्वाधिक असुरक्षित है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश के किसी जनपद में दुष्कर्म, लूट, अपहरण…

भाजपा राज में महिलाओं व बच्चियों का जीवन सर्वाधिक असुरक्षित: अखिलेश
भाजपा राज में महिलाओं व बच्चियों का जीवन सर्वाधिक असुरक्षित: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं और बच्चियों का जीवन सर्वाधिक असुरक्षित है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश के किसी जनपद में दुष्कर्म, लूट, अपहरण और हत्या की घटनाएं न होती हों। मुख्यमंत्री जी लाख सुरक्षा और कड़ी कार्यवाही के बयान जारी करते रहें, नौकरशाही पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। खासकर, भाजपा सरकार में दलित और वंचित वर्ग की बेटियों पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि,''पिछले दिनों मथुरा में दुष्कर्म की घटना से सहमी हुई दलित युवती ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। लखनऊ के नगराम में बीए की एक छात्रा की हत्या कर दी गई। लखनऊ के पीजीआई इलाके में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना विचलित करने वाली है। युवती साउथ सिटी स्थित शेल्टर होम से सोमवार शाम घूमने निकली थी उसको बंधक बनाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।


सपा अध्यक्ष ने कहा कि,''पांच दिन पूर्व बागपत में ट्यूशन से लौटते वक्त एक बच्ची का अपहरण हो गया उसके 10 मिनट बाद ही उसका कत्ल हो गया। बच्ची सात साल की थी। यह हृदयविदारक घटना है। भाजपा सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल है। सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौसले बुलंद है। उन्हें किसी का खौफ नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री जी कब बहन बेटियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होंगे?



उन्होंने कहा,''समाजवादी पार्टी की सरकार में बहन बेटियों की तत्काल सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक व्यवस्था 1090 वूमेन पावर लाइन और अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 एम्बुलेंस पुलिस सेवा शुरू की गयी थी। भाजपा सरकार ने इन सभी योजनाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। पुलिस सेवा यूपी डायल 100 को 112 बना कर इसको निष्प्रभावी बना दिया गया है। भाजपा सरकार की अपराध नियंत्रण में कोई रुचि नहीं है। भाजपा के विधायक ही दबंगई दिखाते और पुलिस थानों में जाकर रौब जमाते हैं। अपराधी तत्व निश्चिंत होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।      

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।