मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो मोटर साइकिल बरामद

कानपुर: पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की थाना कल्यानपुर पुलिस ने 24 वर्षीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया| आज ,21 दिसंबर, 2022 को थाना कल्यानपुर पुलिस टीम ने चौकी नवशील धाम के पास में वाहन चैकिंग करते…

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो मोटर साइकिल बरामद
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो मोटर साइकिल बरामद | फ़ोटो: TVL News

कानपुर:  पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की थाना कल्यानपुर पुलिस ने 24 वर्षीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया| आज ,21 दिसंबर, 2022 को थाना कल्यानपुर पुलिस टीम ने चौकी नवशील धाम के पास में वाहन चैकिंग करते समय एक व्यक्ति (जो सिंहपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया) को पकडा।



पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो इसने अपना नाम हिमांशु दूबे (24) पुत्र महेश कुमार दूबे निवासी प्लाट नं0 314 गली नं0 03 गायत्रीपुरम कल्यानपुर थाना कल्यानपुर बताया जिसके पास से मोटरसाइकिल बजाज एवेन्जर नीला रंग बिना नम्बर प्लेट की बरामद की गयी|


कागजात तलब किये गये तो माफी मांगने लगा तथा बताया कि साहब मेरे द्वारा यह मोटर साइकिल करीब 4 महीने पर पहले पनकी रोड पर चुंगी के पास से सड़क के किनारे से चोरी की थी तब से मैं इसे इधर उधर छिपाता घूम रहा था|  आज इसे बेचने के लिये सिंहपुर की तरफ ग्राहक की तलाश में गया था किन्तु ग्राहक न मिल पाने के कारण वापस आ रहा था कि आपके द्वारा पकड लिया गया |  मेरे पास में इस गाडी के कोई कागजात नही है|



पुलिस के द्वारा मोटर साइकिल एवेन्जर नीला रंग के इन्जन नं0 तथा चेसिस नम्बर को चेक किया गया तो इसका चेसिस नम्बर MD2A85CZ1GCK 22909 तथा इन्जन नम्बर PDZCGK00992 है|



 पकडे गये व्यक्ति से सख्ती से अन्य घटना के बारे में जानकारी की गयी तो हिमांशु दूबे के द्वारा बताया गया कि साहब मैंने दिनांक 19/12/2022 की सुबह एक सफेद रंग की रायल इन्फील्ड मोटरसाइकिल भी दयानन्द बिहार से चोरी की थी, जो मैंने चोरी करने के बाद में इन्दिरा नगर मोड के पास में सडक पर पटरी के किनारे छिपाकर खड़ी की है| मैं उसे बेचने के लिये भी ग्राहक की तलाश कर रहा था| आप यदि मुझे लेकर चले तो मैं आपको जो मोटर साइकिल बरामद करा सकता हुं\



पकडे गये व्यक्ति के द्वारा बरामदा मोटरसाइकिल एवेन्जर नीला रंग जो करीब 4 माह पहले चोरी की गयी थी तथा तब से उसे इधर उधर छिपाता घूम रहा है तथा इसे बेचने की फिराक में लगा है| पकड़े गये व्यक्ति के द्वारा किये गये कृत्य जुर्म धारा 41/102 सीआरपीसी तथा धारा 411/414 भादवि से अवगत कराते हुए समय 09.25 बजे हस्व कायदा हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर इन्दिरा नगर मोड के पास रेल की पटरी के किनारे सडक पर खडी सफेद रंग मोटर साइकिल रायल इन्फील्ड बरामद की गयी .



अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि साहब यह वही मोटर साइकिल है जो मेरे द्वारा दिनांक 19/12/2022 की सुबह दयानन्द विहार से चोरी की थी रायल इन्फील्ड के इन्जन नम्बर तथा चेसिस नम्बर चेक किये गये तो इसका चेसिस नम्बर ME3U3S5C2JF201731 तथा इन्जन नम्बर U3S5C2JF164373 अंकित है. 



उक्त रायल इन्फील्ड मोटरसाइकिल के बाबत थाने पर पूर्व से मु0अ0सं0 930/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत है उपरोक्त अभियोग मे चोरी की गयी मोटरसाइकिल के प्रपत्रो से मिलान किया गया तो चोरी गयी मोटरसाइकिल के इन्जन नम्बर तथा चेसिस नम्बर बरामदा मोटरसाइकिल के नम्बर एक ही है, थाना कल्यानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 930/2022 धारा 379 भादवि में मोटर साइकिल की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की वृद्धि की.



बरामदगी:

1. रायल इन्फील्ड, चेसिस नम्बर ME3U3S5C2JF201731 तथा इन्जन नम्बर U3S5C2JF164373 

2. एवेन्जर, नीला रंग, चेसिस नम्बर MD2A85CZ1GCK22909 तथा इन्जन नम्बर PDZCGK00992



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।