मुख्य सामग्री पर जाएँ
3 नवंबर 2026

पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या: शराब पिलाने के बाद प्रेमी ने दिया घटना को अंजाम, रास्ते का कांटा साफ होने के बाद पत्नी और प्रेमी ने घर पर मनाया जश्न

--अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला ने की पति की हत्या--शराब पिलाने के बाद प्रेमी ने दिया घटना को अंजाम--गुजरात मे सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था मृतक--मृतक की माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुक़दमा दर्…

पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या: शराब पिलाने के बाद प्रेमी ने दिया घटना को अंजाम, रास्ते का कांटा साफ होने के बाद पत्नी और प्रेमी ने घर पर मनाया जश्न
पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करने पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या: शराब पिलाने के बाद प्रेमी ने दिया घटना को अंजाम, रास्ते का कांटा साफ होने के बाद पत्नी और प्रेमी ने घर पर मनाया जश्न | फ़ोटो: TVL News

--अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला ने की पति की हत्या

--शराब पिलाने के बाद प्रेमी ने दिया घटना को अंजाम

--गुजरात मे सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था मृतक

--मृतक की माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर की जांच


कानपुर: कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में हुए सिक्योरिटी गार्ड रविकांत के हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। सिक्योरिटी गार्ड की हत्या उसकी पत्नी प्रिंयका पाण्डेय (27 वर्ष) और उसके प्रेमी अनस हासमी (30 वर्ष) ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 


सिक्योरिटी गार्ड रविकांत के हत्या के संबंध में नामित आरोपी प्रिंयका पाण्डेय को पूछताछ के लिए थाना स्थानीय पर बुलाया गया। पूछताछ में प्रिंयका पाण्डेय द्वारा अनस हासमी का भी घटना में सम्मिलित होना बताया गया। तत्पश्चात, प्रकाश में आये आरोपी अनस हासमी पुत्र अब्दुल हलीम को कबीर नगर, मछरिया बरकाती मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।



घटना का विवरण:- 

 कानपुर नगर के थाना हनुमन्त बिहार क्षेत्र में स्थित ''चित्रा स्कूल'' के पीछे राजे नगर '414/5'' की रहने वाली मृतक की मां शकुन्तला पाण्डेय पत्नी 'रामबहादु पाण्डेय का पुत्र (रविकान्त उर्फ नितिन पाण्डेय) अपनी पत्नी प्रियंका पाण्डेय के साथ भूरे पूरवा मे किराए के मकान में रह रहा था। लगभग एक हफ्ते पहले गुजरात से घर आया था। बहू और उसके साथ एक लड़के के कहने पर जिस लड़के को शकुन्तला नहीं जानती थी। 01 सितम्बर, 2023 को समय रात्रि 8 बजे घर से बाहर गया। उसके बाद उसका फोन स्वीच आफ हो गया, उसके बाद शकुन्तला के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना नौबस्ता में दर्ज कराई गयी। 



दिनाक 3 सितम्बर को लगभग 11 बजे सूचना मिली कि एक अज्ञात की लाश स्कोमिया स्कूल के पास मिली है। जाकर देखने पर वादिनी शकुन्तला का पुत्र रविकांत उर्फ नितिन पांडे (36 वर्ष) का था और शरीर पर काफी चोट के निशान थे।


इस तहरीर पर पुलिस ने रविकांत की पत्नी प्रियंका से पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अनस से उसके प्रेम संबंध हैं, इसका पति विरोध करते थे, इसलिए शराब पीने पिलाने के बहाने अनस हाशमी पति को अपने साथ ले गया था और गला दबा कर मार दिया। उसके बाद अनस घर आय़ा और काम तमाम करने का हम दोनों ने जश्न भी मनाया। हत्या करने के बाद रविकांत के शव को झाड़ियां में इस तरीके से छुपा दिया जिससे कि वह कभी मिले ना।



नाम पता अभियुक्तगणः-
1. प्रियंका पाण्डेय पत्नी स्व0 नितिन उर्फ रविकांत पाण्डेय पुत्री हरविलाश शुक्ला मूल पता ग्राम मटियारा थाना बिधनू कानपुर नगर वर्तमान पता राजेय नगर, चित्रा इंटर कॉलेज के पीछे थाना हनुमंत विहार कानपुर नगर

2. अनस हासमी पुत्र अब्दुल हलीम ,,मूल निवासी ग्राम लालपुर थाना सहदुल्लानगर जिला बलरामपुर,,वर्तमान पता फारुख वाली गली के पास पर्रू का किराये का मकान थाना नौबस्ता  कानपुर नगर





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 29 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।