मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

घोसी उपचुनाव में तांडव कर रही है भाजपा: अखिलेश

घोसी विधानसभा उपचुनाव: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। भाजपा का आचरण संविधान विरोधी है। सत्ता के अहंकार म…

घोसी उपचुनाव में तांडव कर रही है भाजपा: अखिलेश
घोसी उपचुनाव में तांडव कर रही है भाजपा: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

घोसी विधानसभा उपचुनाव: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। भाजपा का आचरण संविधान विरोधी है। सत्ता के अहंकार में भाजपा मदान्ध है। भाजपा जनता के अधिकारों को छीन रही है। पूरा देश भाजपा के तानाशाही व्यवहार को देख रहा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। घोसी में वह चुनाव हार रही है इसलिए समाजवादी पार्टी पर झूठे आरोप लगा रही है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता का सबसे बड़ा अधिकार है। भाजपा सरकार जनता के सर्वोच्च अधिकार को भी छीनकर तानाशाही सरकार की स्थापना करना चाहती है। इस बार घोसी की जनता एकजुट होकर अपने वोट के अधिकार से लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराकर जवाब देगी।



यादव ने कहा कि भाजपा घोसी विधानसभा उपचुनाव में तांडव कर रही है। पुलिस-प्रशासन को भाजपा कार्यकर्ता की तरह प्रयोग कर रही है। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन समाजवादी पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर रही है।



अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा मतदान के पूर्व पुलिस-प्रशासन के द्वारा मतदाताओं को डराने, धमकाने का काम कर सेवा नियमावली के विरूद्ध आचरण कर रही है।



अखिलेश ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि किसी के दबाव में न आए। अपना वोट जरूर डालें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी या समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत नहीं बल्कि असली जीत जनता की होगी। इसलिए साइकिल का बटन दबाएं और लोकतंत्र को जिताएं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।