मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

Sanjay Yadav Murder: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था पति को मौत के घाट, शव को काटकर नहर में फेंका....तलाश जारी

कानपुर: कानपुर की गुजैनी पुलिस ने प्रेमी के साथ मिलकर पति संजय यादव उर्फ अग्रेत्तर पाल की हत्या करने वाली पत्नी सुमन यादव (40) और उसके प्रेमी राजेश कुमार उर्फ राम (39) को वारदात में प्रयोग किए गए आला…

Sanjay Yadav Murder: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था पति को मौत के घाट, शव को काटकर नहर में फेंका....तलाश जारी
Sanjay Yadav Murder: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा था पति को मौत के घाट, शव को काटकर नहर में फेंका....तलाश जारी | फ़ोटो: TVL News

 कानपुर: कानपुर की गुजैनी पुलिस ने प्रेमी के साथ मिलकर पति संजय यादव उर्फ अग्रेत्तर पाल की हत्या करने वाली पत्नी सुमन यादव (40) और उसके प्रेमी राजेश कुमार उर्फ राम (39) को वारदात में प्रयोग किए गए आला कत्ल व अन्य सामान के साथ किया गिरफ्तार। पूछताछ के दौरान प्रेमी ने बताया कि प्रेमिका के कहने उसने हत्याकांड को अंजाम दिया था। 




22 सितंबर को हुई संजय यादव उर्फ अग्रेत्तर पाल की हत्या की वारदात में प्रयोग किए गए आला कत्ल व अन्य सामान थाना गुजैनी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस अभी तक संजय यादव का शव बरामद नहीं कर सकी है| 22 सितंबर को संजय यादव उर्फ अग्रेत्तर पाल की हत्या कर शव को काटकर ( टुकड़े-टुकड़े कर) नहर में फेंक दिया गया है ,जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आला कत्ल के साथ ही मृतक के खून से सने कपड़ों को साक्ष्य के तौर पर बरामद किया है।



22 सितंबर को हुई थी संजय यादव उर्फ अग्रेत्तर पाल की हत्या

घटना के संबंध में 6 अक्टूबर 2023 को पिता तुलाराम पुत्र स्व0 सुदामा सिंह निवासी नगला बहादुर थाना मोहम्मदावाद जिला फर्रुखावाद के द्वारा तहरीर दी गई। मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0- 265/2023 धारा 302/201 /120 बी भादवि0 पंजीकृत कराया गया था। 



पुलिस के मुताबिक,''विवेचना साक्ष्य संकलन की कार्यवाही व सीडीआर रिपोर्ट व फोरेन्सिक साइंस की मदद से मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तगण 1. राजेश कुमार उर्फ राम पुत्र श्यामलाल निवासी मायापुरम कच्ची बस्ती गुजैनी ,कानपुर नगर मूल निवासी ग्राम लाल थाना हलिया मिर्जापुर व सुमन यादव पत्नी स्व0 अग्रेतर पाल यादव उर्फ संजय निवासी नगला बहादुर पो0 नदौरा थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रूखाबाद हाल निवासी राणा प्रताप नगर म0न0 11 रावतपुर, थाना रावतपुर, कानपुर नगर को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया व सनसनीखेज घटना का खुलासा किया गया। अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। मुकदमा उपरोक्त में 404 भादवि की बढोत्तरी की गयी। 



हत्यारों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए आलाकत्ल

थाना गुजैनी पुलिस ने अभियुक्तों को घटनास्थल पर ले जाकर झाड़ियां के पीछे फेके गए आल्हा कत्ल एवं खून से सने कपड़े आदि सामान बरामद की है। पुलिस ने मृतक के पिता के आरोप के आधार पर बहू और हत्यारोपी राजेश की कॉल डिटेल से शक हुआ। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल बरामद किए|



अपराध का संक्षिप्त विवरण:- मृतक अग्रेतर पाल उर्फ संजय यादव की पत्नी सुमन का अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ राम के साथ अवैध नाजायज सम्बन्धों के कारण अपने प्रेमी राजेश कुमार उर्फ राम के साथ मिलकर अपने पति अग्रतेर पाल उर्फ संजय यादव की हत्या कर देना। गहराई से पूछताछ करने पर तथ्यात्मक बात प्रकाश में आयी कि अभियुक्त राजेश कुमार द्वारा मृतक अग्रेतर पाल उर्फ संजय यादव की 22 सितंबर को 2023 को दिन में समय करीब 11.00 बजे हत्या कर शव को काटकर नहर में फेंक दिया गया है ,जिसकी तलाश की जा रही है।




गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पता

1. राजेश कुमार उर्फ राम पुत्र श्यामलाल नि0 मायापुरम कच्ची बस्ती गुजैनी कानपुर नगर मूल निवासी ग्राम लाल थाना हलिया मिर्जापुर

2. सुमन यादव पत्नी स्व0 अग्रेतर पाल यादव उर्फ संजय नि0 नगला बहादुर पो० नदौरा थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रूखाबाद हाल नि0 राणा प्रताप नगर म0न0 11 रावतपुर थाना रावतपुर कानपुर नगर।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।