मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कपूरथला लिंचिंग केस में गुरुद्वारे का केयरटेकर गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज; पंजाब पुलिस ने कहा- बेहद दुख है कि नृशंस हमले में निर्दोष व्यक्ति की मौत हो गई

जालंधर: कपूरथला लिंचिंग केस में गुरुद्वारे के केयरटेकर को गिरफ्तार किया गया| कपूरथला के गुरुद्वारे में युवक की हत्या के लिए गुरुद्वारे के केयरटेकर अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया और हत्या का मामला द…

कपूरथला लिंचिंग केस में गुरुद्वारे का केयरटेकर गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज; पंजाब पुलिस ने कहा- बेहद दुख है कि नृशंस हमले में निर्दोष व्यक्ति की मौत हो गई
कपूरथला लिंचिंग केस में गुरुद्वारे का केयरटेकर गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज; पंजाब पुलिस ने कहा- बेहद दुख है कि नृशंस हमले में निर्दोष व्यक्ति की मौत हो गई | फ़ोटो: TVL News

जालंधर: कपूरथला लिंचिंग केस में गुरुद्वारे के केयरटेकर को गिरफ्तार किया गया| कपूरथला के गुरुद्वारे में युवक की हत्या के लिए गुरुद्वारे के केयरटेकर अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया और हत्या का मामला दर्ज किया गया है| पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज ही कहा कि कपूरथला लिंचिंग मामले में बेअदबी के कोई सबूत नहीं हैं| इसके बाद गुरुद्वारे के केयरटेकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया| बता दें कि रविवार को कपूरथला के एक गुरुद्वारे में ‘निशान साहिब' (सिख ध्वज) को हटाने की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति की भीड़ ने हत्या कर दी थी|



कपूरथला के गुरुद्वारे में युवक की हत्या पर IG जालंधर रेंज ने कहा कि,''मुझे बेहद दुख है कि नृशंस हमले में निर्दोष और निहत्थे व्यक्ति की मौत हो गई। अमरजीत सिंह को गिरफ़्तार किया गया है; पिस्टल बरामद हुआ है। लगभग 100 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है... हमें अभी तक मामले में कोई बेअदबी नज़र नहीं आई|



पुलिस ने कहा कि गुरुद्वारे के केयरटेकर अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया और हत्या का मामला दर्ज किया गया है| मामले में करीब 100 लोगों के नाम भी हैं| बता दें कि कपूरथला की घटना से पहले एक दिन पहले अमृतसर में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जिसमें कथित बेअदबी को लेकर एक अन्य व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।