मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पंजाब में जल्द बनेगा 'जनरल कैटेगरी कमीशन', मोटर व्हीकल टैक्स एक्ट में 'मिनी बस और टैक्सियों' का 31 दिसम्बर तक का टैक्स माफ

चंडीगढ़: पंजाब में जल्द ही जनरल कैटेगरी कमीशन का गठन होगा। गुरुवार को पंजाब कैबिनेट ने अनारक्षित वर्गों के लिए राज्य सामान्य श्रेणी आयोग के गठन को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने बताया कि यह आ…

पंजाब में जल्द बनेगा 'जनरल कैटेगरी कमीशन', मोटर व्हीकल टैक्स एक्ट में 'मिनी बस और टैक्सियों' का 31 दिसम्बर तक का टैक्स माफ
पंजाब में जल्द बनेगा 'जनरल कैटेगरी कमीशन', मोटर व्हीकल टैक्स एक्ट में 'मिनी बस और टैक्सियों' का 31 दिसम्बर तक का टैक्स माफ | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: पंजाब में जल्द ही जनरल कैटेगरी कमीशन का गठन होगा।  गुरुवार को पंजाब कैबिनेट ने अनारक्षित वर्गों के लिए राज्य सामान्य श्रेणी आयोग के गठन को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने बताया कि यह आयोग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के अलावा अनारक्षित वर्गों के हितों की रक्षा करेगा। शुक्रवार को CM चरणजीत चन्नी ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी।



शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा,''पंजाब सरकार ने जनरल कैटेगरी कमीशन बनाने का फैसला लिया है और ये कैबिनेट में पास हो गया है। मोटर व्हीकल टैक्स एक्ट में मिनी बस और टैक्सियों का 31.12.21 तक का टैक्स माफ कर दिया गया है| 



मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जनरल कैटेगरी यानी सवर्णों में भी कई ऐसे लोग हैं, जो गरीब और जरूरतमंद हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो पाती। अब यह सवर्ण आयोग उनकी भी सुनवाई करेगा ताकि सरकारी स्कीमों का लाभ उन तक भी पहुंच सके।



चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा,''पंजाबी संगीत को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है, इसको बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार फिल्म एंड टेलीविजन डेवलपमेंट काउंसिल बनाने जा रही है|



जनरल कैटेगरी की सुनवाई करेगा आयोग

CM चरणजीत चन्नी ने कहा कि जनरल कैटेगरी में भी कई जरूरतमंद लोग हैं। इनकी समस्या को देखते हुए यह आयोग बना रहे हैं। अब जनरल कैटेगरी कमीशन के जरिए उनकी सुनवाई हो सकेगी। यह आयोग सरकारी स्कीमों को बेहतर ढंग से लागू करने के साथ अनारक्षित वर्ग के हितों की रक्षा भी करेगा। इससे पहले गुजरात में भी इस तरह का आयोग बन चुका है।



जनरल कैटेगरी कमीशन बनाने के संबंध में चन्नी ने एक ट्वीट में कहा था, 'कैबिनेट ने अनारक्षित वर्गों के लिए पंजाब राज्य सामान्य श्रेणी आयोग के गठन को मंजूरी दी। यह आयोग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के अलावा अनारक्षित वर्गों के हितों की रक्षा करेगा।'




पटियाला में बनेगा गीता-रामायण रिसर्च सेंटर

चन्नी कैबिनेट ने श्रीमद् भगवद् गीता और रामायण रिसर्च सेंटर बनाने को मंजूरी दे दी गई है। यह सेंटर पटियाला में बन रही ओपन यूनिवर्सिटी में बनाया जाएगा। सीएम चन्नी ने कहा कि वह सरकार की जमीन है। जिस पर यह रिसर्च सेंटर बनेगा।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।