मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार का 'रक्षाबंधन' पर महिलाओं को तोहफा: गृह लक्ष्मी योजना की शुरूआत, हर महीने 1.1 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 2 हजार रुपए

मैसूर: कर्नाटक सरकार ने मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में गृह लक्ष्मी योजना शुरू की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गृह लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के बैंक खा…

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार का 'रक्षाबंधन' पर महिलाओं को तोहफा: गृह लक्ष्मी योजना की शुरूआत, हर महीने 1.1 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 2 हजार रुपए
कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार का 'रक्षाबंधन' पर महिलाओं को तोहफा: गृह लक्ष्मी योजना की शुरूआत, हर महीने 1.1 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 2 हजार रुपए | फ़ोटो: TVL News

 मैसूर: कर्नाटक सरकार ने मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में गृह लक्ष्मी योजना शुरू की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने  गृह लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में इस योजना की शुरुआत की गई। राहुल गांधी ने कहा,'चुनाव से पहले कांग्रेस ने कर्नाटक से 5 वादे किए थे। हमने कहा था जब कांग्रेस कुछ कहती है तो वो करके दिखाती है। आज एक बटन दबाकर करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपए दिए गए हैं। अब हर महीने करोड़ों महिलाओं को सीधे बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपए मिलेंगे। ये हमारी गारंटी है।



 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक से पांच वादे किए थे। हमने कहा था कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता जब कुछ कहते हैं तो वो करते हैं। आज जब हमने टैबलेट पर क्लिक किया तो करोड़ों महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपए मिले।"



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमने आपको बताया था कि चुनाव के बाद कर्नाटक में महिलाओं को बसों में यात्रा के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। इस योजना का नाम 'शक्ति' रखा गया और हमने इसे पूरा किया।" 



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हमारी पांच योजनाओं को देखें। एक को छोड़कर बाकी सभी महिलाओं के लिए हैं। लेकिन बाकी चारों योजनाएं महिलाओं के लिए बनी हैं। इसके पीछे एक गहरी सोच है।" श्री गांधी ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा में मैं हजारों महिलाओं से मिला। कर्नाटक में हम लगभग 600 किलोमीटर तक चले। मैंने आपसे बात की और मुझे एक बात स्पष्ट रूप से समझ में आई। आपने कहा कि महंगाई की मार आप पर पड़ रही है... इसकी मार महिलाओं को झेलनी पड़ती है। हजारों महिलाओं ने मुझसे कहा कि वे महंगाई बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। मैं समझ गया कि कर्नाटक की महिलाएं इस राज्य की नींव हैं।"



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "कर्नाटक में हमारी योजनाएं सिर्फ स्कीम नहीं हैं, ये गवर्नेंस के मॉडल हैं। कर्नाटक में हमने जो किया है, वो पूरे देश में होने जा रहा है।


इमारत की ताकत उसकी नींव में होती है।  महिलाएं भारत की नींव हैं - देश उनके सशक्तिकरण से ही मज़बूत होगा। कर्नाटक को दी गई 5 गारंटी में 4, महिलाओं के लिए खास कर बनी हैं। गृहलक्ष्मी योजना, जो बैंक खातों में ₹2000/महीने पहुंचाएगी, महिलाओं के लिए हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी मनी ट्रांसफर योजना है।  और, ये कर्नाटक मॉडल- महिला केंद्रित व्यवस्था, हम अब पूरे हिन्दुस्तान में लागू करने जा रहे हैं: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी




कांग्रेस ने ट्वीट किया,''100 दिनों में पूरे हुए कर्नाटक की जनता से किए कांग्रेस के 5 वादे

 --गृह लक्ष्मी

 --शक्ति योजना

 --गृह ज्योति

 --अन्न भाग्य

 --युवा निधि

कांग्रेस जो कहती है - वो करती है














tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।