मुख्य सामग्री पर जाएँ
2 नवंबर 2026

अगर गलती से भी कांग्रेस आ गई तो कर्नाटक पूरा दंगे से ग्रस्त हो जाएगा: बागलकोट में बोले अमित शाह

Karnataka Chunav 2023: कर्नाटक के बागलकोट में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,'' ये चुनाव कर्नाटक को मोदी जी के हाथ में देने का चुनाव है। कर्नाटक को एक संपूर्ण…

अगर गलती से भी कांग्रेस आ गई तो कर्नाटक पूरा दंगे से ग्रस्त हो जाएगा: बागलकोट में बोले अमित शाह
अगर गलती से भी कांग्रेस आ गई तो कर्नाटक पूरा दंगे से ग्रस्त हो जाएगा: बागलकोट में बोले अमित शाह | फ़ोटो: TVL News

Karnataka Chunav 2023: कर्नाटक के  बागलकोट में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,'' ये चुनाव कर्नाटक को मोदी जी के हाथ में देने का चुनाव है। कर्नाटक को एक संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का चुनाव है। ये चुनाव राजनीतिक स्थिरता और नए कर्नाटक का चुनाव है, जो भाजपा लेकर आ सकती है|


उन्होंने कहा,''एक तरफ डबल इंजन की सरकार भाजपा की है तो दूसरी तरफ रिवर्स गियर सरकार है। कांग्रेस की सरकार बनी ना तो कर्नाटक का विकास रिवर्स गियर में पड़ने वाला है। ये पीढ़ी परिवर्तन का चुनाव है और हम मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाएंगे|



शाह ने कहा कि,''मोदी जी ने 9 साल से कर्नाटक को केंद्र से ढ़ेर सारे पैसे और योजना भेजने का काम किया है। अगर कांग्रेस गलती से भी आ गई तो अभी तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद होगा और कर्नाटक पूरा दंगे से ग्रस्त हो जाएगा|



उन्होंने कहा,''यहां धर्म के आधार पर 4% मुस्लिम आरक्षण था। भाजपा की सरकार ने वोट बैंक की लालच में पड़े बिना, इस मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर दिया है। हम मानते हैं कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए। मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने के बाद हमने SC, ST, वोकलिंगा और लिंगायत सब के आरक्षण में बढ़ोतरी करने का काम किया है|



बीजेपी नेताओं के (कांग्रेस में शामिल होने पर गृह मंत्री शाह ने कहा,'आप (कांग्रेस) भाजपा से आए हुए नेताओं के आधार पर चुनाव लड़ते हैं यही बताता है कि आपकी पार्टी में दिवालियापन आ गया है|






















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।