बेंगलुरु: Karnataka Chunav 2023: कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर बड़ा आरोप लगाय है| कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर लगाते हुए कहा,''उनके (मुख्यमंत्री) कार्यालय से रिटर्निंग ऑफिसर को कॉल कर कांग्रेस के उम्मीदवारों को “अयोग्य” घोषित करने के लिए कहा जा रहा है| बता दें कि,' कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी। ''
डी. के. शिवकुमार ने कहा,''मुख्यमंत्री कार्यालय से रिटर्निंग ऑफिसर को कॉल जा रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित करने का बात कही जा रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कुछ उम्मीदवारों के आवेदन पत्रों को अस्वीकार कर दिया जाना चाहिए लेकिन उन्हें होल्ड पर रखने के आदेश जा रहे हैं|
कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने कहा, "हम चुनाव आयोग पर सवाल नहीं उठा रहे बल्कि उनको इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कह रहे हैं। भाजपा हर वह चीज़ कर रही जिससे कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव न लड़ सकें। ऐसा लग रहा है कि राज्य में दो तरह के क़ानून चल रहे हैं जिसमें भाजपा के लिए अलग और कांग्रेस के लिए अलग हैं|
बोम्मई ने डीके शिवकुमार के आरोपों को ''बेबुनियाद'' बताया
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने डी. के. शिवकुमार के आरोपों को ''बेबुनियाद'' बताया है। उन्होंने कहा,'चुनाव आयोग एक संवैधानिक रूप से गठित स्वतंत्र संस्था है और यह चुनाव आयोग के नियमों द्वारा चलता है इसलिए दखल देने का कोई सवाल ही नहीं है। वह(डी.के. शिवकुमार) अपनी हार से डरते हैं इसलिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं|''