मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसान-नौजवान दोनों को भाजपा सरकार ने अपमानित किया, किसानों को देशद्रोही- आतंकवादी, गुण्डा- दलाल, चीन-पाक के एजेंट तक कहा: किसान महापंचायत में अखिलेश

कासगंज/लखनऊ: कासगंज किसान महापंचायत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में कोई नहीं बचा है जिसे परेशानी न हुई हो। भाजपा को परवाह नहीं कि किसान क्या चाहते हैं…

किसान-नौजवान दोनों को भाजपा सरकार ने अपमानित किया, किसानों को देशद्रोही- आतंकवादी, गुण्डा- दलाल, चीन-पाक के एजेंट तक कहा: किसान महापंचायत में अखिलेश
किसान-नौजवान दोनों को भाजपा सरकार ने अपमानित किया, किसानों को देशद्रोही- आतंकवादी, गुण्डा- दलाल, चीन-पाक के एजेंट तक कहा: किसान महापंचायत में अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

कासगंज/लखनऊ: कासगंज किसान महापंचायत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में कोई नहीं बचा है जिसे परेशानी न हुई हो। भाजपा को परवाह नहीं कि किसान क्या चाहते हैं..? नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। किसान-नौजवान दोनों को भाजपा सरकार ने अपमानित किया है। समाजवादी देश को आगे ले जाना चाहते हैं जबकि भाजपाई पीछे ले जाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री जी का सबसे बड़ा काम है नाम बदलना। वे अपने किए उद्घाटन का भी उद्घाटन कर देते हैं। अब किसान और नौजवान मिलकर भाजपा सरकार को कुर्सी से उतारने के लिए संकल्पित है। वहीं लोकतंत्र को बचाएंगें और भाजपा के जाने पर ही किसान विरोधी कानून वापस होंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों की तरक्की और खुशहाली के रास्ते खुलेंगे।




अखिलेश यादव आज कासगंज, एटा में आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित कर रहे थे। महापंचायत में लाखों किसान, नौजवान मौजूद थे। इसका आयोजन महान दल के सहयोग से किया गया। महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने अपने समर्थकों से कहा कि वे साइकिल निशान लेकर आने वाले किसी भी प्रत्याशी का पूरा समर्थन करें। हम सब एकजुट होकर सन् 2022 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने नारा दिया- ‘महान दल ने ठाना है, समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।‘





अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा किसानों के आंदोलन को बदनाम कर रही है। उन्हें देशद्रोही, आतंकवादी, गुण्डा, दलाल, चीन-पाक के एजेन्ट तक कहा गया है। किसान हक मांग रहे है और भाजपा सरकार आंख-कान बंद किए हुए है। इतना अपमान कभी किसानों का किसी सरकार ने नहीं किया। भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों के लाभ के लिए किसानों पर तीन कृषि कानून थोप दिए। जिनके पास खेत नहीं वह किसानों के लिए कानून बना रहे हैं। किसान अपनी फसल और जमींन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह परिवर्तन की लड़ाई है। सभी लोगों को जोड़कर यह काम किया जाएगा।



यादव ने कहा कि हम सबको भाजपा के साथ अन्य दलो से भी सावधान रहना होगा। भाजपाई साजिशें करते हैं। नफरत फैलाते हैं। हमें समझदारी से काम करना होगा। समाजवादी पार्टी किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा हम आप दोनों धोखा खाए हैं। अब आगे धोखा नहीं खाएंगे, बल्कि धोखा देने वालों को सबक सिखाएंगे।




अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार झूठे आंकड़े बताती है। वह नहीं बताती कि एमएसपी कितने किसानों को मिला? मंहगाई बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से अन्य दूसरे सामान भी मंहगे हो गए हैं। बिजली का उत्पादन एक भी यूनिट नहीं किया गया और नहीं एक बिजली घर लगाया गया। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य मिलेगा। नौजवानों को नौकरी रोजगार दिया जाएगा। सरकार तो रेल, हवाई अड्डा, बंदरगाह, सभी कुछ बेच रही है। इसी तरह ईस्ट इण्डिया कम्पनी आई थी जो व्यापार करते-करते सरकार बन गई और अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बना लिया। अब भाजपा के लोग सरकार को कम्पनी बना रहे हैं।



यादव ने कहा कि हमने शानदार एक्सप्रेस-वे बनवाया जिस पर सुखोई, मिराज तथा मालवाहक हरक्यूलिस विमान उतरे। समाजवादी पार्टी की सरकार ने 100 नं0 की सुविधा दी थी ताकि गरीब को थाने जाने की जरूरत न हो। पुलिस में प्रमोशन दिए गए और थानों को पेट्रोल दिया। भाजपा ने बस 100 नम्बर को 112 नम्बर में बदल दिया। भाजपा सरकार ने गंगा साफ नहीं की, काली नदी गंदी बनी है। भाजपा सबको धोखा देती है। अब इसे सबक सिखाने के लिए लोगों ने दृढ़ इरादा कर लिया है।




 किसान महापंचायत में पूर्व सांसद सर्वश्री सलीम शेरवानी, धर्मेन्द्र यादव, रामजी लाल सुमन, चौधरी ब्रजेन्द्र सिंह, कासगंज जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, राकेश राजपूत के अतिरिक्त डॉ0 राजपाल कश्यप तथा उदयवीर सिंह एमएलसीगण भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्हें स्मृतिचिह्न तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।