मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कासगंज में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप: ताबड़तोड़ गोली मारकर एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार की रात बदमाशों ने प्रधान के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए हमला बोल दिया। गोलियों से पूर्व प्रधान परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि…

कासगंज में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप: ताबड़तोड़ गोली मारकर एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या
कासगंज में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप: ताबड़तोड़ गोली मारकर एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या | फ़ोटो: TVL News

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार की रात बदमाशों ने प्रधान के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए हमला बोल दिया। गोलियों से पूर्व प्रधान परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश बना हुआ है। तनाव के हालात को देखते हुए मौके पर पीएसी और कई थानों का पुलिसबल बुलाया गया है।





हत्याकांड में पूर्व प्रधान राजपाल उर्फ बाबा का पुत्र भूपेंद्र सिंह उर्फ रुद्र (25), भाई प्रेम सिंह (55) पुत्र जौहरी सिंह और भतीजा राधाचरन (26) पुत्र प्रेम सिंह की मृत्यु हो गई है। इन तीनों को कई गोलियां लगीं और मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। जबकि पूर्व प्रधान का एक भाई प्रमोद व एक भतीजा गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है।




ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 40 से 50 राउंड फायरिंग हुई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके पर एसपी सुशील घुले, एएसपी आदित्य वर्मा सहित अन्य अधिकारी व पुलिसबल पहुंच गया। अधिकारियों और पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोश को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में पीएसी और अन्य थानों का पुलिसबल बुलाया गया। पुलिस शव कब्जे में लेने के प्रयास में लगी थी।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।