मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोल्डी यादव के नया गाना 'कटिया में मछरी' में दूल्हे के दोस्त पर आया माही श्रीवास्तव का दिल

भोजपुरिया ऑडियंस के दिलों में दिलकश अदाओं से राज कर रहीं क्यूट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का कोई जवाब नहीं। वह अपनी अदा की नजाकत व अदाकारी की बदौलत महफ़िल में कमर के लटके झटके से शमाँ बांध देती हैं। वही…

गोल्डी यादव के नया गाना 'कटिया में मछरी' में दूल्हे के दोस्त पर आया माही श्रीवास्तव का दिल
गोल्डी यादव के नया गाना 'कटिया में मछरी' में दूल्हे के दोस्त पर आया माही श्रीवास्तव का दिल | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरिया ऑडियंस के दिलों में दिलकश अदाओं से राज कर रहीं क्यूट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का कोई जवाब नहीं। वह अपनी अदा की नजाकत व अदाकारी की बदौलत महफ़िल में कमर के लटके झटके से शमाँ बांध देती हैं। वहीं कम समय में पॉपुलैरिटी की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही सिंगर गोल्डी यादव एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाकर सबका दिल जीत रही है। ऐसे में जब उन्हें वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी का साथ मिल गया तो फिर क्या कहना... भोजपुरिया ऑडियंस के मन मुताबिक बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत 'कटिया में मछरी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसका ऑडियो सुनकर जहाँ सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज से सब झूम रहे हैं, वहीं जिसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने जमकर ठुमका लगाकर सबको दीवाना बना रही है। इस गाने का सिचुएशन ऐसा है कि एक लड़की अपनी सखी की शादी में शामिल होने जाती हैं तो उसकी नजर बारात में दूल्हे के साथ आये लड़के से टकरा जाती है। बारात आने से लेकर जाने तक कई मूमेंट पर वह उस अनजान लड़के से टकराती है और नजरे मिलते मिलते उसे प्यार हो जाता है। इसी सारी बात को वह अपनी सखियों से शेयर करती है। इस सिचुएशन पर बना यह लोकगीत कटिया में मछरी का ऑडियो और वीडियो बनाया गया है।  


गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि गोल्डी यादव की आवाज में एक जादू से है जो दर्शकों अपनी ओर खींचता है। गाने में गोल्डी की आवाज माही के ऊपर एक दम शानदार तरीके से फिट बैठ रही हैं। मैं दर्शकों से गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर और लाइक करने की अपील करता हूँ।


गोल्डी यादव ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि मेरा गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ है। ये गाना एक डांस नंबर है जो दर्शकों की जुबान पर चढ़ने में समय नहीं लेगा है।    


इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव कलर फुल लहँगा चोली पहने पतली कमर लचकाते हुए गजब डांस कर रही हैं। वह अपने सखियों से बता रही हैं कि 'राते सखी के बारात में नैना चार भईल हो, धीरे धीरे फिर बात व्यवहार भईल हो, एके बारे में ऊ लूट के ले गईल सगरी, दिल फसल जइसे कटिया में मछरी...'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'कटिया में मछरी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर गोल्डी यादव हैं, जिनकी आवाज सुनकर मन मयूर सा झूम उठा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी मोहक अदा से सबको दीवाना बना रही है। गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने के गीतकार धरम हिंदुस्तानी है और संगीतकार साजन मिश्रा है। वीडियो डायरेक्टर विझेल, कोरियोग्राफर साहिल राज, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।