मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर का क्रेज, मेकर्स से की अंग्रेजी भाषा में फिल्म स्ट्रीम करने की मांग

होम्बले फिल्म्स की सलार: पार्ट 1 सीजफायर ने अपनी जीत का जलवा दुनिया भर में बिखेरा है। इस फिल्म ने दर्शकों के सामने पहले कभी नहीं देखी एक्शन सीक्वेंस, मजबूत स्टोरीटेलिंग, इमोशनल फैक्टर और प्रभास और पृ…

फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर का क्रेज, मेकर्स से की अंग्रेजी भाषा में फिल्म स्ट्रीम करने की मांग
फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर का क्रेज, मेकर्स से की अंग्रेजी भाषा में फिल्म स्ट्रीम करने की मांग | फ़ोटो: TVL News

होम्बले फिल्म्स की सलार: पार्ट 1 सीजफायर ने अपनी जीत का जलवा दुनिया भर में बिखेरा है। इस फिल्म ने दर्शकों के सामने पहले कभी नहीं देखी एक्शन सीक्वेंस, मजबूत स्टोरीटेलिंग, इमोशनल फैक्टर और प्रभास और पृथ्वी सुकुमारन के धमाकेदार प्रदर्शन को पेश किया है।


यहीं नहीं, इस फिल्म ने अपने थिएट्रेकिल रिलीज के साथ, अपनी डिजिटल स्ट्रीमिंग में भी अपना दम दिखाया है। दरअसल, फिल्म को हाल ही में तमिल, तेलुगु कन्नड़ और मलयालम में प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया, और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल हुई। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि फिल्म टॉप 10 स्थानों पर ग्लोबल चार्ट पर छा गई है।


ये फिल्म असल में एक इंटरनेशनल सफलता के रूप में उभरी है क्योंकि देश के अलावा, दुनिया भर के दर्शकों ने प्रशांत नील की फिल्म को पंसद किया है।


वहीं स्पेनिश और जापानी भाषाओं में फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद फैन्स अब इंग्लिश लैंगुएज में भी फिल्म की रिलीज की मांग कर रहें हैं।


ऐसे में मेकर्स ने फिल्म को इंग्लिश लैंगुएज में रिलीज करने की फैन्स की डिमांड को ध्यान में रखते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म की इंग्लिश रिलीज का एलान कर दिया है। इस उत्साहित करने वाली खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है


इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही ग्लोबल दर्शकों के बीच इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की फिल्म के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है और इसने पैमाने, विजन, क्राफ्ट और एक्शन सीक्वेंस से सभी को प्रभावित किया है।


वैसे प्रशांत नील द्वारा फिल्म में बनाई गई खानसार की दुनिया ने ग्लोबल दर्शकों को आकर्षित किया है और वे सभी इसके बारे में उत्साहित हैं और फिल्म जनता को एक सरप्राइज के साथ छोड़ देती है जो अगली कड़ी 'सलार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्व' के लिए सही मंच तैयार करती है।


होम्बले फिल्म्स की सलार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघ???ों में अपने ब्लॉकबस्टर रन को एंजॉय कर रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।