वायनाड: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को केरल दौरे पर पहुचे हैं।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड में ट्रैक्टर रैली निकाली। दौरे के पहले दिन केरल के वायनाड में उन्होंने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। इससे पहले केरल के वायनाड में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''UPA के समय विकास का बड़ा कारण मनरेगा था क्योंकि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पैसे आए। पीएम ने संसद में मनरेगा का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था यह भारतीयों का अपमान है लेकिन उनको कोविड के समय मनरेगा का बजट बढ़ाना पड़ा और मानना पड़ा कि मनरेगा ही लोगों को बचा सकता है|
राहुल गांधी ने कहा,'भाजपा का विचार शक्तिशाली लोगों का सशक्तिकरण है लेकिन हमारा विचार कमजोरों का सशक्तिकरण करना है। राष्ट्र के विकास के लिए हम सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं। हम अहिंसा, दयालुता, बातचीत और सबकी बातें सुनने में विश्वास करते हैं|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'भारत के किसान जिस मुश्किल का सामना कर रहे हैं उसे पूरा देश देख रहा है। केंद्र सरकार किसानों के दर्द को नहीं समझ रही है। कृषि कानून खेती की व्यवस्था को बर्बाद करने और इस व्यवसाय को मोदी जी के 2-3 दोस्तों को देने के लिए बनाए गए है|