योगी सरकार के बजट को मायावती ने बताया बेहद निराशाजनक, बोली- केन्द्र की तरह यूपी के बजट में भी वायदे व हसीन सपने..
लखनऊ: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को योगी सरकार का पांचवां व अंतिम बजट (वित्तीय वर्ष 2021-2022) पेश किया। योगी सरकार द्वारा 2021-22 के लिए पेश किए गए बजट को बहुजन समाज पार्टी (BSP) की रा…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
योगी सरकार के बजट को मायावती ने बताया बेहद निराशाजनक, बोली- केन्द्र की तरह यूपी के बजट में भी वायदे व हसीन सपने.. | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को योगी सरकार का पांचवां व अंतिम बजट (वित्तीय वर्ष 2021-2022) पेश किया। योगी सरकार द्वारा 2021-22 के लिए पेश किए गए बजट को बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बेहद निराशाजनक बताया|बजट पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा,'केन्द्र सरकार की तरह यूपी के बजट में भी लुभावने वायदे व हसीन सपने जनता को दिखाने का प्रयास किया गया है|
मायावती ने कहा,'यूपी विधानसभा में आज पेश बीजेपी सरकार का बजट भी केन्द्र सरकार के बजट की तरह ही यहाँ प्रदेश में खासकर बेरोजगारी की क्रूरता दूर करने हेतु रोजगार आदि के मामले में अति-निराश करने वाला है। केन्द्र सरकार की तरह यूपी के बजट में भी वायदे व हसीन सपने जनता को दिखाने का प्रयास किया गया है|
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा,'यूपी की लगभग 23 करोड़ जनता के विकास की लालसा की तृप्ति के मामले में यूपी सरकार का रिकार्ड केन्द्र व यूपी में एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद भी वायदे के अनुसार संतोषजनक नहीं रहा। खासकर गरीबों, कमजोर वर्गों व किसानों की समस्याओं के मामले में भी यूपी का बजट अति-निराशाजनक।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।