मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री ने किया केरल में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, कहा-सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए समर्पित है

कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोच्चि में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कोच्चि में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,''हम यहां केरल और भारत के विका…

प्रधानमंत्री ने किया केरल में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, कहा-सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए समर्पित है
प्रधानमंत्री ने किया केरल में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, कहा-सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए समर्पित है | फ़ोटो: TVL News

कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोच्चि में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कोच्चि में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,''हम यहां केरल और भारत के विकास का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। आज कई क्षेत्रों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया जा रहा है। इससे भारत के विकास को ऊर्जा मिलेगी|





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीपीसीएल के प्रॉप्लिन डेरिवेटिव पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट (पीडीपीपी) को राष्ट्र को समर्पित किया। करीब ₹6000 करोड़ की लागत से बने PDPP कॉम्प्लेक्स से लगभग ₹3700 से ₹4000 करोड़ के विदेशी विनिमय की बचत होगी। मोदी ने विलिंगडन द्वीप पर रो-रो जहाज़ देश को समर्पित किया। एमवी आदि शंकरा, एमवी सीवी रमण नाम के दोनों रो-रो जहाज़ों में से प्रत्येक में 20 फीट के 6 ट्रक, 20 फीट के 3 ट्रेलर ट्रक, 40 फीट के 3 ट्रेलर ट्रक और 30 यात्रियों को एक साथ ढोने की क्षमता है।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचीन बंदरगाह पर अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल 'सागरिका' का उद्घाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस टर्मिनल का निर्माण ₹25.72 करोड़ की लागत से किया गया है, जो पर्यटन, रोज़गार सृजन और विदेशी मुद्रा की कमाई को बढ़ावा देगा| प्रधानमंत्री ने समुद्र इंजीनियरिंग प्रशिक्षण संस्थान, विज्ञान सागर, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का उद्घाटन किया। ₹27.5 करोड़ की लागत से बने समुद्री जहाज़ के भीतर काम करने वाला भारत का एकमात्र समुद्री संस्थान में 114 स्नातकों के प्रवेश की क्षमता है|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचीन बंदरगाह पर साउथ कोल बर्थ के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी। सागरमाला योजना के तहत करीब ₹19.19 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण होने पर सामान को बेहतर तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना और लागत में कमी लाना सुनिश्चित होगा|



सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए समर्पित है।  सागरिका टर्मिनल अच्छे पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर का एक उदाहरण है| स्थानीय पर्यटन ने लोगों को आजीविका प्रदान की है और यह हमारे युवाओं को सशक्त और संस्कृति को भी मजबूत बनाता है। मैं अपने युवा स्टार्ट-अप मित्रों से आग्रह करता हूं कि वे अभिनव पर्यटन के बारे में सोचें और आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा करें: प्रधानमंत्री 




आपको यह जानकर खुशी होगी कि भारत में पर्यटन क्षेत्र पिछले पांच वर्षों में तेजी बढ़ा है। वर्ल्ड टूरिज्म इंडेक्स में भारत की रैंकिंग 65 वें  स्थान से 34 वें स्थान पर पहुंच गई है| विज्ञान सागर, कोचीन शिपयार्ड का नया ज्ञान परिसर है। इसके माध्यम से, हम अपनी मानव संसाधन का विकास कर रहे हैं। यह विशेष रूप से समुद्री इंजीनियरिंग का अध्ययन करने के इच्छुक लोगों की मदद करेगा: प्रधानमंत्री




एनआईपी के माध्यम से इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास हेतु 110 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। तटीय क्षेत्रों, पूर्वोत्तर और पर्वतीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है| आज देश के हर गाँव में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का कार्यक्रम चल रहा है। देश में नीली अर्थव्यवस्था को विकसित करने पर भी जोर दिया रहा है। हमारी प्राथमिकताओं में बंदरगाहों, सतत तटीय विकास और तटीय कनेक्टिविटी के लिए बुनियादी ढांचे का विकास भी शामिल है: पीएम





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।