मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव के जन्मदिन पर बहराइच में स्मारक का शिलान्यास करेंगे PM, मंत्री राजभर ने कार्यक्रम में आने के लिए गोंडा के लोगों को दिया न्योता

गोंडा: गोंडा पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर| कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा, वे गोंडा के लोगों को न्योता देने आए हैं| ज्यादा से ज्यादा संख्या में बहराइच चलें..16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव का जन्म…

16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव के जन्मदिन पर बहराइच में स्मारक का शिलान्यास करेंगे PM, मंत्री राजभर ने कार्यक्रम में आने के लिए गोंडा के लोगों को दिया न्योता
16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव के जन्मदिन पर बहराइच में स्मारक का शिलान्यास करेंगे PM, मंत्री राजभर ने कार्यक्रम में आने के लिए गोंडा के लोगों को दिया न्योता — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  गोंडा पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर| कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा, वे गोंडा के लोगों को न्योता देने आए हैं| ज्यादा से ज्यादा संख्या में बहराइच चलें..16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव का जन्मदिन| प्रदेश सरकार बना रही भव्य सुहेलदेव स्मारक| राजभर ने कहा,''75 साल में सुहेलदेव के लिए कुछ नहीं हुआ| महाराजा सुहेलदेव ने हिंदू धर्म को बचाया।




राजभर ने कहा,''आज गोंडा जनपद के इटियाथोक में प्रमोद राजभर आवास पर आयोजित राजभर समाज के सम्मेलन को संबोधित किया तथा 16 फरवरी को बहराइच कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया|





प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 फरवरी 2021 को प्रात: 11:00 बजे महाराजा सुहेलदेव स्मारक और चित्तौरा झील के विकास कार्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखेंगे। यह कार्यक्रम महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आयोजित किया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे




इस पूरी परियोजना में महाराजा सुहेलदेव की एक अश्‍वरोही प्रतिमा की स्थापना करना और कैफेटेरिया, गेस्ट हाउस तथा बच्चों के पार्क जैसी विभिन्न पर्यटक सुविधाओं का विकास करना शामिल है।महाराजा सुहेलदेव का देश के लिए समर्पण और सेवा सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। इस स्मारक स्थल के विकास से देश महाराजा सुहेलदेव की वीर गाथाओं से बेहतर ढंग से परिचित हो जाएगा। इन विकास कार्यों से इस स्‍थल की पर्यटक क्षमताओं में बढोतरी होगी।’





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।