मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गुजरात: बेटी का अश्लील VIDEO वायरल करने का विरोध करने पर बीएसएफ जवान की पीट-पीट कर हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार

खेड़ा: गुजरात में BSF के एक जवान की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अपनी बेटी के अश्लील वीडियो के प्रसार का विरोध करने पर बीएसएफ के एक जवान की हत्या कर कर दी गई। घटना गुजरात के खेड़ा जिले…

गुजरात: बेटी का अश्लील VIDEO वायरल करने का विरोध करने पर बीएसएफ जवान की पीट-पीट कर हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार
गुजरात: बेटी का अश्लील VIDEO वायरल करने का विरोध करने पर बीएसएफ जवान की पीट-पीट कर हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

खेड़ा: गुजरात में BSF के एक जवान की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अपनी बेटी के अश्लील वीडियो के प्रसार का विरोध करने पर बीएसएफ के एक जवान की हत्या कर कर दी गई। घटना गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद शहर की है। 15 वर्षीय एक लड़के ने एक लड़की का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद पीड़ित लड़की का पिता व बीएसएफ जवान आरोपी लड़के के घर शिकायत करने पहुंचा| विरोध पर लड़के के परिवार ने लड़की के पिता पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर कर दिया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी 

 


मामले में मृतक जवान के बेटे ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बीएसएफ का कहना है कि गुजरात पुलिस के साथ मिलकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। वहीं पीड़ित के परिवार को वित्तीय मदद भी दी जा रही है।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएफ जवान की बेटी और आरोपी शैलेश एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और दोनों में दोस्ती हो गई थी| शैलेश ने  लड़की का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उस वीडियो को इंटरनेट में पोस्ट कर दिया| मामले की जानकारी जैसे ही बीएसएफ जवान को हुई तो शिकायत लेकर आरोपी लड़के के घर गया| यहां आरोपी लड़के के परिवार से बीएसएफ जवान की झड़प हो गई| इसी बीच लड़के के परिजनों ने बीएसएफ जवान को धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला|



BSF जवान पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई: DSP

खेड़ा प्रमंडल के डिप्टी SP वीआर बाजपेयी ने कहा, "चकलासी के एक गांव में मृतक अपने परिवार के साथ 24 दिसंबर की रात ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने वाले 15 वर्षीय लड़के के घर गए थे।" इसपर बातचीत करने के दौरान दूसरी पक्ष की ओर से BSF जवान पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 302, 307, 323, 504, 143, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर सातों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है|


यह पूर्व नियोजित हत्या नहीं: DSP

DSP (खेड़ा प्रमंडल) वी. आर. बाजपेयी ने कहा,''यह पूर्व नियोजित हत्या नहीं है। मृतक के बेटे ने आरोपी शैलेश के ख़िलाफ़ शिकायत दी है जिस पर पुलिस जांच करेगी। पुलिस शैलेश की तलाश कर रही है। शैलेश के ख़िलाफ़ POCSO और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।