मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

बंगाल के चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है भाजपा, बोले अमित शाह-200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं हम

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि,''आज मेरा बंगाल का दो दिवसीय दौरा समाप्त हो…

बंगाल के चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है भाजपा, बोले अमित शाह-200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं हम
बंगाल के चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है भाजपा, बोले अमित शाह-200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं हम | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि,''आज मेरा बंगाल का दो दिवसीय दौरा समाप्त हो रहा है। इस दौरे के दौरान भाजपा के 4 विभागों के कार्यकर्ता और समाज के अन्य कार्यकर्ताओं से मिलना हुआ।




गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि,' 2010 में बड़े चाव के साथ 11 अप्रैल को मां, माटी और मानुष  के नारे के साथ बंगाल में परिवर्तन हुआ था।  बंगाल की जनता के मन मे ढेर सारी अपेक्षायें और आशाएं थी। उन्होंने कहा कि,''टीएमसी सरकार और पश्चिम बंगाल की सीएम पिछले 10 वर्षों में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। वादे पूरे नहीं हुए हैं और उम्मीद सत्ताधारी दल के खिलाफ गुस्से में तब्दील हो गई है|





अमित शाह ने कहा कि,''कम्यूनिस्ट शासन से त्रस्त होकर ममता बनर्जी के हाथों में बंगाल की कमान दी गई थी। मगर आज मां, माटी और मानुष का नारा तुष्टिकरण, तानाशाही और टोलबाजी में परिवर्तित हो गया है। तृणमूल सरकार जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि,''मैं बंगाल की जनता को आश्वस्त करने आया हूं कि आपने कांग्रेस को भी 1 मौका दिया, कम्युनिस्टों को भी बार-बार मौके दिए और 2 मौके ममता जी को दिए। एक मौका मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को दे दीजिए, हम 5 वर्ष के भीतर सोनार बांग्ला बनाने का वादा करते हैं।



उन्होंने कहा कि,'हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि बंगाल का विकास हो, देश की सीमाएं सुरक्षित हों, बंगाल के अंदर घुसपैठ रुके। TMC और दीदी का एकमात्र लक्ष्य है कि अगले टर्म में भतीजे को मुख्यमंत्री बना देना है। अब बंगाल की जनता को तय करना है कि परिवारवाद चाहिए या विकासवाद चाहिए।  



उन्होंने कहा कि,'साइक्लोन और कोरोना महामारी में भी भ्रष्टाचार करने से तृणमूल कांग्रेस पीछे नहीं हटी है। तुष्टिकरण से बंगाल की जनता के बहुत बड़े वर्ग के मन में सवाल खड़े हुए हैं। एक प्रकार से बंगाल में 3 कानून हैं- एक अपने भतीजे के लिए एक अपने वोट बैंक के लिए एक आम लोगों के लिए|




अमित शाह ने कहा कि,मैं निश्चित रूप से कहता हूं कि आने चुनाव में बंगाल में हम 200 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनाने जा रहे हैं| श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा बंगाल के चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है। क्योंकि इसके साथ देश की सुरक्षा भी जुड़ी है और अति पिछड़े गरीब लोगों के भले का भी सवाल है। दोनों मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।