मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

CM योगी ने की किसानों से पराली न जलाने की अपील, प्रशासन की कार्यवाही पर बोले- किसानों के साथ दुर्व्यवहार/उत्पीड़न स्वीकार नहीं

लखनऊ: पराली को लेकर उत्तर प्रदेश में गाइडलाइन भी जारी की गई है साथ ही चेतावनी भी दी गई है। अब जो पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। उनके खिलाफ एक्‍शन भी लेना शूरू हो गया है। खेतों में पराली जलाने से…

CM योगी ने की किसानों से पराली न जलाने की अपील, प्रशासन की कार्यवाही पर बोले- किसानों के साथ दुर्व्यवहार/उत्पीड़न स्वीकार नहीं
CM योगी ने की किसानों से पराली न जलाने की अपील, प्रशासन की कार्यवाही पर बोले- किसानों के साथ दुर्व्यवहार/उत्पीड़न स्वीकार नहीं | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: पराली को लेकर उत्तर प्रदेश में गाइडलाइन भी जारी की गई है साथ ही चेतावनी भी दी गई है। अब जो पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। उनके खिलाफ एक्‍शन भी लेना शूरू हो गया है। खेतों में पराली जलाने से हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए लगातार प्रशासन एफआइआर दर्ज करा रहा है|




इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से अपील की है कि ,'पराली ना जलाएं| उन्होंने कहा कि,''पराली का जलना पर्यावरण एवं हम सबके लिए अत्यंत हानिकारक है।योगी आदित्यनाथ ने पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभाव के संबंध में किसानों को अभियान चलाकर निरन्तर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं कि पराली जलाने पर किसानों के साथ कोई दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न न हो।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'' प्रिय किसान भाइयों, आपका प्रकृति एवं पर्यावरण से अभिन्न सम्बन्ध है। पराली का जलना पर्यावरण एवं हम सबके लिए अत्यंत हानिकारक है। आप अन्नदाता हैं, आपका कार्य जीवन को सम्बल देना है। आइए, पराली न जलाने व पर्यावरण के अनुकूल माध्यमों से उसके उत्पादक उपयोग का प्रण लें।




मुख्यमंत्री ने कहा कि,''प्रदेश के किसान बंधुओं के हित संरक्षण हेतु यूपी सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पराली जलाने के दुष्प्रभावों तथा उसके बेहतर उपयोग हेतु कृषकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। पराली जलाने से संबंधित कार्यवाही में किसान भाइयों के साथ कोई दुर्व्यवहार/उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।




मुख्यमंत्री ने कहा कि,''पराली के उपयोग के लिए नवीन प्रयोगों को बढ़ावा दिया जाए। पराली से बायोफ्यूल/बिजली तैयार किए जाने के संबंध में पूर्व स्वीकृत/सहमत प्रोजेक्ट की समीक्षा कर पराली का उत्पादक उपयोग बढ़ाया जाए। इससे किसानों को पराली से धनराशि मिलेगी




बता दें कि सहारनपुर में पराली जलाने पर 6 किसानों को जेल भेज दि???ा गया है| पराली जलाने के आरोप में 6 किसानों को जेल भेजे जाने पर  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा| 6 किसानों को जेल भेजे जाने पर उन्होंने पूछा कि ,''क्या प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं? प्रदूषण फैलाने के असली जिम्मेदारों पर करवाई कब होगी| 




साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों को छुड़वाने के लिए काँग्रेस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया| प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''' क्या प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं? प्रदूषण फैलाने के असली जिम्मेदारों पर करवाई कब होगी? किसान का वोट- कानूनी किसान का धान- कानूनी किसान की पराली- गैरकानूनी? प्रियंका गांधी ने कहा कि,''उप्र सरकार ने सहारनपुर में किसानों को जेल में डाला, उन्हें छुड़वाने के लिए काँग्रेस के साथियों का धन्यवाद




इस पहले  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा था| अखिलेश यादव ने साधते हुए कहा था कि,पर्यावरण प्रदूषण के बहाने पराली जलाने के नाम पर किसानों को जेलों में डालने वाले महानुभाव बताएं कि राजनीतिक प्रदूषण फैलाने वालों को जेल कब होगी.



अखिलेश यादव ने कहा था कि,''पर्यावरण प्रदूषण के बहाने पराली जलाने के नाम पर किसानों को जेलों में डालने वाले महानुभाव बताएं कि राजनीतिक प्रदूषण फैलाने वालों को जेल कब होगी. किसान अब भाजपा का खेत खोद देंगे. नहीं_चाहिए_भाजपा





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।