मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल, दो दिन पहले अपने पद से दिया था इस्तीफा

कोलकाता: कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय आज यानी 7 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं|कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय पश्चि…

कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल, दो दिन पहले अपने पद से दिया था इस्तीफा
कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल, दो दिन पहले अपने पद से दिया था इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय आज यानी 7 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं|कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और अन्य की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।



अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार यानी 5 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की थी। लोकसभा चुनाव में वह पश्चिम बंगाल की तामलुक लोकसभा सीट से प्रत्याशी हो सकते हैं। यह सीट तृणमूल कांग्रेस का गढ़ रही है। 2009 में सुवेंदु अधिकारी ने पहली बार इस सीट से जीत दर्ज की थी। वह दो बार लगातार तामलुक से सांसद रहे। सुवेंदु अधिकारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद भी इस सीट पर टीएमसी का वर्चस्व बना रहा।




बीजेपी में शामिल होने के बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा, " बीजेपी में जिस तरह से उन्होंने मेरा स्वागत किया है वह अभिभूत करने वाला है...हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार से लड़ना है।....संदेशखाली की घटना बहुत ही बुरी घटना है। राज्य के नेता वहां गए हैं और उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया है। इसके बावजूद वे वहां पहुंचे और महिलाओं के साथ खड़े हुए और भाजपा संदेशखाली में उत्पीड़ित लोगों का मुद्दा उठा रही है।''






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।