कोलकाता: TMC के बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय ने आज देर शाम टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की है|अभिनेत्री से सांसद बनी तृणमूल नेता ने कहा कि,''मेरी समस्या मैंने अभिषेक जी को बताई। बात करके मुझे संतुष्टी मिली कि सही बात हो रही है, सही काम होगा, मैं जैसे चाहती हूं वैसे हो सकता है। इसी की जरूरत थी| कल दिल्ली जाने के प्लान पर शताब्दी रॉय ने कहा कि,'मैं कल दिल्ली नहीं जा रही हूं', मैं TMC के साथ थी और टीएमसी के साथ रहूंगी|
सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि,'' अगर किसी एक व्यक्ति को समस्या है तो ये उसकी समस्या हो सकती है लेकिन अगर 10 व्यक्ति समस्या बताएं तो पार्टी को इसपर सोचना चाहिए, समाधान करना चाहिए। मैं TMC के साथ हूं। यही समय है, जिनको TMC से प्यार है, वो TMC के साथ रहेंगे|
रॉय ने कहा कि,'मैंने ??ज अभिषेक बनर्जी के साथ बातचीत की और उन्होंने मेरे द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबोधित किया। मैं कल दिल्ली नहीं जा रही हूं'हूं। मैं टीएम के साथ ही हूं| पार्टी में जो भी समस्याएं हैं, उन सभी को उन्हें उठाना चाहिए। यदि पार्टी के 10 लोग कोई समस्या उठाते हैं, तो पार्टी को इसे हल करना चाहिए|
मालूम है कि,''बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयी है| इस बीच तृणमूल के बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस साल होने वाले राज्य चुनावों से पहले दोनों पक्षों के बीच लड़ाई में हड़कंप मचा दिया है|
दरअसल''अपने शताब्दी रॉय फैंस क्लब के फेसबुक पेज पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को भेजे गए संदेश में अभिनेत्री से राजनेता बनी रॉय ने,''कहा कि,'' अपने निर्वाचन क्षेत्र बीरभूम में पार्टी कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति का कारण है, क्योंकि उन्हें पहले से कार्यक्रम के बारे में सूचित नहीं किया जाता है| पोस्ट में लिखा है कि वह "मानसिक पीड़ा" में थी कि वह उनके साथ उतना नहीं रह पा रही थी, जितना कि वह चाहती है क्योंकि उन्हें आमंत्रित नहीं किया जा रहा था कई कार्यक्रमों में|
अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को भेजे गए संदेश में शताब्दी रॉय ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है "बीरभुम में मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए - आपका 2021 महान हो स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें क्षेत्र के साथ मेरा नियमित अंतरंग संवाद । लेकिन आजकल कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं कई कार्यक्रमों में क्यों नहीं दिखता । मैं उन्हें बताता हूं कि मैं हर जगह जाना चाहता हूं । मुझे आप लोगों के साथ रहना पसंद है । लेकिन मुझे लगता है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि मैं तुम्हारे पास जाऊं ।
'कहा कि,'मुझे कार्यक्रम की कई खबरें नहीं मिलतीं । अगर मुझे नहीं पता तो मैं कैसे जा सकता हूँ? इसके साथ मुझे भी मानसिक पीड़ा होती है । पिछले दस वर्षों में मैंने अपने घर से अधिक समय तुम्हारा या तुम्हारा प्रतिनिधित्व करने में बिताया है, काम करने की पूरी कोशिश करते हुए, दुश्मन भी इसे स्वीकार करते हैं । तो इस नए साल में निर्णय लेने की कोशिश कर रहा हूँ ताकि मैं पूरी तरह से आपके साथ रह सकूँ ।
रॉय ने कहा कि,''मैं आप सभी का आभारी हूँ । 2009 से आपने मुझे समर्थन देकर लोकसभा में भेजा है । उम्मीद है भविष्य में भी आपका प्यार मिलेगा । बहुत दिनों बाद बंगाल की जनता ने मुझे सदी के फैसले के रूप में प्यार किया है । मैं भी अपना फर्ज निभाने की कोशिश करूंगा ।अगर मैं कोई निर्णय लेता हूँ तो शनिवार 16 जनवरी 2021 को शाम 2021 बजे सूचित करूँगा ।
फेसबुक पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर शताब्दी रॉय ने कहा,''मैं टीएमसी में बहुत कुछ झेल रहा हूं। फेसबुक पोस्ट वास्तविक है और मेरे द्वारा किया गया था। मैं कल दिल्ली जा रहा हूं। अगर मैं दिल्ली जा रहा हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं एक सांसद हूं और दिल्ली जा सकती हूं|
पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा,''मैंने कहा था कि लोग भाजपा में आ रहे हैं। मैंने यह नहीं कहा कि ये सब भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हम तय करेंगे कौन भाजपा में आएगा और कौन नहीं। जो माफियाओं से जुड़ा हुआ न हो ऐसे लोगों को भाजपा में शामिल करेंगे। हम बंगाल में 200 सीटों पर जीत दर्ज़ करेंगे|
तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां के बीजेपी (BJP) को कोरोना से ज्यादा खतरनाक बताने पर बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा,''इनको लग रहा है कि BJP की वजह से उनकी पार्टी टूट रही है। कोविड ने जितना नुकसान बंगाल में किया है उसे TMC संभाल नहीं पाई। मोदी जी के चलते देश कोविड से सुरक्षित है|
तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने कहा था, "अपनी आंखें और कान खुले रखो क्योंकि आपके आसपास ऐसे कुछ लोग हो सकते हैं, जो कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक हैं| क्या आपको पता है कि कोरोना से ज्यादा क्या खतरनाक है, वो बीजेपी है| '' क्योंकि उन्हें हमारी संस्कृति के बारे में पता नहीं है, क्योंकि वे मानवता को नहीं समझते... वे कठिन परिश्रम के मूल्य को नहीं समझते| ''' वे केवल कारोबार करना जानेत हैं'|....''उनके पास अथाह दौलत है और वे यह धन हर जगह लुटा रहे हैं|" नुसरत जहां ने कहा, बीजेपी धर्म के आधार पर लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करती है और दंगे भड़काती है|
पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को बड़ा दावा करते हुए कहा था कि,' ममता बनर्जी सरकार के 41 विधायकों की सूची है जो भाजपा में आना चाहते हैं। लेकिन हम अभी इंतजार कर रहे हैं, जिनकी छवि ठीक होगी, उन्हीं को हम लेंगे। अगर छवि खराब है तो किसी को नहीं लेंगे।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था, मेरे पास 41 विधायकों की सूची हैं, वे बीजेपी में आना चाहते हैं। मैं उन्हें बीजेपी में शामिल करूं तो बंगाल में सरकार गिर जाएगी। हम देख रहे हैं कि किसे लेना है और किसे नहीं। अगर छवि खराब है किसी की तो हम नहीं लेंगे। सबको लग रहा है ममता बनर्जी की सरकार जा रही है|