मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कल सुबह देश स्तर पर शुरू हो रहे 'COVID-19 Vaccination' अभियान का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, प्रत्येक स्थल पर करीब 100 लाभार्थियों को लगेगा टीका

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी, 2021 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश स्तर पर शुरू हो रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीक…

कल सुबह देश स्तर पर शुरू हो रहे 'COVID-19 Vaccination' अभियान का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, प्रत्येक स्थल पर करीब 100 लाभार्थियों को लगेगा टीका
कल सुबह देश स्तर पर शुरू हो रहे 'COVID-19 Vaccination' अभियान का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, प्रत्येक स्थल पर करीब 100 लाभार्थियों को लगेगा टीका | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी, 2021 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश स्तर पर शुरू हो रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा और देश के सभी हिस्सों में इस अभियान का आयोजन किया जायेगा। लॉन्च के दौरान सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 से अधिक सत्र स्थल वर्चुअल रूप से जुड़े रहेंगे। उद्घाटन के दिन प्रत्येक सत्र स्थल पर लगभग 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।



यह टीकाकरण कार्यक्रम प्राथमिकता वाले समूहों के सिद्धांत पर आधारित है और इस चरण के दौरान आईसीडीएस श्रमिकों समेत सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों के स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जायेगा।



टीकाकरण कार्यक्रम में को-विन का उपयोग किया जायेगा, जो केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म है। को-विनवैक्सीन स्टॉक, भंडारण तापमान और कोविड-19 वैक्सीन के लाभार्थियों की व्यक्तिगत स्थिति की वास्तविक समय पर जानकारी प्रदान करेगा। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म, टीकाकरण सत्रों के संचालन के दौरान सभी स्तरों के कार्यक्रम प्रबंधकों की सहायता करेगा।




कोविड-19 महामारी, टीकाकरण की शुरुआत और को-विन सॉफ़्टवेयर से संबंधित पूछ-ताछ के लिए एक समर्पित 24x7 कॉल सेंटर-1075 भी स्थापित किया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सक्रिय समर्थन से कोविशील्ड और कोवैक्सीन, दोनों की पर्याप्त मात्रा पहले ही पूरे देश में सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को पहुंचा दी गई है। राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशसरकारों द्वारा जिला स्तर परइनका वितरण किया जा चुका है। जन भागदारी के सिद्धांतों पर कार्यक्रम शुरू करने के लिए सभी तैयारियां का जा चुकी हैं।




केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा,''दुनिया के सबसे बड़े कोविड के टीकाकरण अभियान की शुरूआत भारत में कल हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी कल सुबह 10 बजे उसकी औपचारिक शुरूआत करेंगे। हमारी पूरी तैयारी है। कल 3006 स्थानों पर हेल्थ वर्कर्स को कोविड की वैक्सीन मिलनी शुरू होगी|




केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा,'किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें। कई तरह की गलत जानकारियां देने का प्रयास हो रहा है। दोनों वैक्सीन हमारे वैज्ञानिकों ने तैयार की हैं, उन्हें वैज्ञानिक तरीके से जांचने के बाद ही आपातकालीन उपयोग के लिए स्वीकृति दी गई है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।